माजिद अंसारी हत्याकांड : मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2018 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार. आखिरकार माजिद अंसारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिजीत बर्मन आखिरकार पुलिस की जाल में फंस ही गया. गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम ब्लॉक के पाकड़ीगुड़ी बस्ती से उसे गिरफ्तार किया गया. अभिजीत बर्मन कूचबिहार के कालीघाट रोड के देवेंद्र नगर इलाके का निवासी है. उल्लेखनीय है कि […]
विज्ञापन
कूचबिहार. आखिरकार माजिद अंसारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिजीत बर्मन आखिरकार पुलिस की जाल में फंस ही गया. गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम ब्लॉक के पाकड़ीगुड़ी बस्ती से उसे गिरफ्तार किया गया. अभिजीत बर्मन कूचबिहार के कालीघाट रोड के देवेंद्र नगर इलाके का निवासी है.
उल्लेखनीय है कि बीते 13 जुलाई को कूचबिहार कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र तृणमूल छात्र परिषद के कूचबिहार कॉलेज यूनिट के संयोजक माजिद अंसारी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद 11 दिनों तक सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद पूरे कूचबिहार में हंगामा शुरू हो गया.
छात्रों के लगातार आंदोलन, पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया. घटना में तृणमूल के प्रभावी नेता करीम मियां उर्फ मुन्ना खान, जमीरुल हक, सूरज हुसैन, सहन हक, नवाब हेदुआतुल्ला व संजीव सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस का सिरदर्द बना रहा. इसे लेकर राजनीतिक हलकों से लेकर आम लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिया. आखिरकार शनिवार देर रात पुलिस छापेमारी में हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिजीत बर्मन को पुलिस ने पकड़ ही लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










