4.96 लाख के जाली नोटों संग तस्कर हुआ गिरफ्तार

Updated at : 03 Nov 2018 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
4.96 लाख के जाली नोटों संग तस्कर हुआ गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मध्य कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके से जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम फेजारुल शेख (40) है. उसे मोचीपाड़ा थाना अंतर्गत शारदानंद पार्क के पास से शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 […]

विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मध्य कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके से जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम फेजारुल शेख (40) है. उसे मोचीपाड़ा थाना अंतर्गत शारदानंद पार्क के पास से शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे गिरफ्तार किया गया.
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि मालदा से कुछ जाली नोट के तस्कर मोटी रकम लेकर वहां से इसे किसी के हवाले करने मध्य कोलकाता के किसी ठिकाने में आनेवाले हैं. इसी जानकारी के आधार पर एसटीएफ की टीम मध्य कोलकाता में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरे की मदद से हर गतिविधियों पर निगरानी रखी हुई थी.
इसके साथ एसटीएफ की टीम भी सफेद पोशाक में विभिन्न इलाकों में गश्त लगा रही थी. अचानक मोचीपाड़ा थाना अंतर्गत अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके के शारदानंद पार्क के पास खड़े एक युवक की हरकतों पर संदेह होने पर उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गयी. इस दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा.
उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें चार लाख 96 हजार रुपये के जाली नोट बरामद दिये गये. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सभी जब्त नोट दो-दो हजार रुपये के हैं. उससे यह नोट लेनेवाले युवक की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola