वर्धमान में टला ट्रेन हादसा

वर्धमान : पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में आज एक बडा ट्रेन हादसा टल गया. दरअसल, पलितपुर में एक यात्री ट्रेन के इंजन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. वर्धमानरेलवे स्टेशन के प्रबंधक सपन अधिकारी ने कहा कि कोयले से भरे दस पहियों के एक ट्रक ने पलगना […]
वर्धमान : पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में आज एक बडा ट्रेन हादसा टल गया. दरअसल, पलितपुर में एक यात्री ट्रेन के इंजन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.
वर्धमानरेलवे स्टेशन के प्रबंधक सपन अधिकारी ने कहा कि कोयले से भरे दस पहियों के एक ट्रक ने पलगना से बर्धमान आ रही यात्री ट्रेन के इंजन को पलितपुर में मानव रहित क्रॉसिंग पर टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि लॉरी द्वारा ट्रेन के इंजन को टक्कर मारने के बाद चालक ने फौरन ब्रेक लगाए.
ट्रक का चालक और सहायक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। इस हादसे में इंजन और ट्रक को काफी क्षति पहुंची है. सपन ने कहा, ‘‘ इस तरह के हादसों को टालने और रेल मुसाफिरों को सुरक्षा देने के लिए मैंने यहां के स्थानीय लोगों की इस मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया है कि क्रॉसिंग पर गेट बनाया जाए.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




