तृणमूल पर भाजपा के गंभीर आरोप

कोलकाता: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार के लिए जनता का सहयोग मिला एवं पश्चिम बंगाल में जिस तरह पार्टी का जनाधार बढ़ा, इससे तृणमूल बौखला गयी है. तृणमूल को अपने अस्तित्व […]
कोलकाता: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार के लिए जनता का सहयोग मिला एवं पश्चिम बंगाल में जिस तरह पार्टी का जनाधार बढ़ा, इससे तृणमूल बौखला गयी है. तृणमूल को अपने अस्तित्व पर खतरा लगने लगा है.
इसी कारण, तृणमूल कांग्रेस राज्य में अशांति का माहौल उत्पन्न कर नरेंद्र मोदी एवं राज्य में भाजपा को बदनाम करना चाहती है. खुफिया पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और खुद तृणमूल के कुछ नेताओं से हमें ऐसी जानकारी मिली है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस साजिश की जानकारी राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और केंद्र सरकार को दी गयी है. यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता (जिसमें हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई हैं) से उनका अनुरोध है कि वे किसी तरह के उकसावे में न आयें. भाजपा की सरकार विकास की सरकार है. हर धर्म, समुदाय, वर्ग के लोगों को लेकर हमारी सरकार भारत का विकास करेगी.
साथ ही बंगाल का भी विकास होगा. हमें अपनी संस्कृति के आधार पर आपसी भाईचारे के साथ रहना होगा. सिन्हा ने आरोप लगाया कि मौजूदा राज्य सरकार पूर्व की वाम मोरचा सरकार की तरह ही हिंसा की राजनीति पर उतर चुकी है. तृणमूल में शामिल होने वाले लोगों में वामफ्रंट के समय में हिंसा की राजनीति में विश्वास करने वाले लोग भी थे. ऐसे लोगों के बल पर ही तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उतरी थी. जबकि भाजपा रीगिंग मास्टरों पर भरोसा नहीं करती है. हम जनता के वोट पर भरोसा करते हैं. राज्य में जैसे वाम मोरचा का सफाया हो गया, ठीक उसी प्रकार बहुत जल्द पश्चिम बंगाल से तृणमूल का सफाया हो जायेगा.
कामदुनी कांड के शिकार लोगों के साथ भाजपा
राहुल सिन्हा ने कहा कि कामदुनी कांड के एक साल पूरा होने एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आश्वासन के बावजूद दोषी खुलेआम घूम रहे हैं. कामदुनी कांड के खिलाफ आंदोलन में भाजपा लोगों के साथ है. कामदुनी कांड के शिकार लोगों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की इच्छा जाहिर की है. प्रधानमंत्री से मुलाकात कराने की व्यवस्था हम करेंगे. गौरतलब है कि एक साल पहले उत्तर 24 परगना के कामदुनी में कॉलेज से घर लौट रही एक छात्र की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




