भाजपा कार्यालय के सामने आज प्रदर्शन

Updated at : 08 Jun 2014 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय के सामने आज प्रदर्शन

कोलकाता. आम आदमी पार्टी एक-दो दिनों में भाजपा को कानूनी नोटिस भेजने जा रही है. पार्टी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा के उस बयान से सख्त नाराज है, जिसमें श्री सिन्हा ने दावा किया था कि आप की पूरी बंगाल इकाई भाजपा में शामिल हो गयी है. गौरतलब है कि शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन […]

विज्ञापन

कोलकाता. आम आदमी पार्टी एक-दो दिनों में भाजपा को कानूनी नोटिस भेजने जा रही है. पार्टी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा के उस बयान से सख्त नाराज है, जिसमें श्री सिन्हा ने दावा किया था कि आप की पूरी बंगाल इकाई भाजपा में शामिल हो गयी है.

गौरतलब है कि शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने दावा किया था कि महबूब जाफरी व अमित कुमार के नेतृत्व में आप की पूरी बंगाल इकाई ने भाजपा में विलय कर लिया है. भाजपा के इस दावे को बेबुनियाद बताते हुए आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रिंस पाठक ने कहा कि यह बयान बकवास है. लोकसभा चुनाव में कोलकाता उत्तर से आप के उम्मीदवार रहे आलोक चतुर्वेदी को साथ लेकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के इस बयान से ऐसा लगता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी पार्टी का किसी अन्य पार्टी में विलय होता है, तो उसकी कुछ कानूनी प्रक्रिया होती है. अगर आप की बंगाल इकाई का भाजपा में विलय हुआ है, तो श्री सिन्हा सबूत पेश करेंगे.

श्री पाठक ने दावा किया कि आप की बंगाल इकाई पहले की तरह पूरी मजबूती के साथ अपनी जगह पर कायम है. जो दो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, उन्हें हम ठीक से जानते तक नहीं हैं. श्री सिन्हा की इस गलतबयानी के खिलाफ रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन होगा. गलत बयानी के खिलाफ हमारे वकील उन्हें कानूनी नोटिस देने जा रहे हैं, जिसका पंद्रह दिन में उन्होंने जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे.

श्री पाठक ने बताया कि इस महीने के अंत तक पूरे राज्य में ब्लॉक स्तर पर आम आदमी पार्टी का संगठन तैयार कर देंगे, उसके बाद जनता के बीच जाकर भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ आंदोलन चलायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola