युवक ने थामा जिस्मफिरोशी का धंधा करनेवाली युवती का हाथ

Updated at : 07 Jun 2014 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
युवक ने थामा जिस्मफिरोशी का धंधा करनेवाली युवती का हाथ

मालदा: दिल्ली के रेड लाइट एरिया से एक युवती को निकाल कर बिहार के एक युवक ने उसके साथ शादी रचायी है. लड़की से उसके माता-पिता की पहचान जानने के बाद उसने लड़की को मालदा लाकर उसके घरवालों से भी मिलाया. लड़की को पांच साल पहले नारी तस्करी के एक दलाल गिरोह के पास बेच […]

विज्ञापन

मालदा: दिल्ली के रेड लाइट एरिया से एक युवती को निकाल कर बिहार के एक युवक ने उसके साथ शादी रचायी है. लड़की से उसके माता-पिता की पहचान जानने के बाद उसने लड़की को मालदा लाकर उसके घरवालों से भी मिलाया.

लड़की को पांच साल पहले नारी तस्करी के एक दलाल गिरोह के पास बेच दिया गया था. इस घटना में लड़की की एक सहेली के खिलाफ हरिशचंद्रपुर थाने में शिकायत भी दर्ज करायी गयी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को सालिसी सभा के जरिये रफा-दफा करने का सुझाव दिया. आज युवती अपने परिवार के साथ फिर पुलिस अधीक्षक के पास गयी. मालदा गणतांत्रिक अधिकार रक्षा समिति के सदस्य भी युवती के साथ थाने पहुंचे. पुलिस अधीक्षक प्रसुन बनर्जी के पास पायेल दास नामक एक महिला के खिलाफ नारी तस्करी का मामला व हरिशचंद्रपुर थाना के एक जांच अधिकारी के खिलाफ युवती व उसके परिवार ने शिकायत दर्ज करायी है.

घटना चांचल महकमा के हरिशचंद्रपुर थाना के तुसलीहट्टा गांव की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, तुलसीहट्टा गांव की रहनेवाली एक 22 वर्षीय युवती को काम का झांसा देकर पड़ोस की एक लड़की पायेल दास ने उसे दिल्ली में ले जा कर 30 हजार रुपये में एक दलाल गिरोह के पास बेच दिया. इसके बाद से युवती दिल्ली के रेड लाइट एरिया में अपनी जिंदगी काटने लगी थी. एक महीने के बाद दिल्ली में रहने के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर इलाके से इंद्रजीत कुमार सिंह ग्राहक के तौर पर युवती के पास गया. उसे युवती से प्यार हो गया. युवती ने उसे पूरी घटना बतायी. इसके बाद युवक ने उसे लेकर भागने का प्लान बनाया. कुछ दिनों में ही दोनों वहां से भाग निकले और युवक ने उससे शादी भी की. इसके बाद पांच साल बीत गये. इंद्रजीत कुमार सिंह पेशे से हॉकर है. उसने युवती के परिवार को ढूढ़ निकाला.

वर्तमान में दोनों के दो बच्चे हैं. युवती अभी कानून से न्याय मांग रही है. पुलिस द्वारा सालिसी सभा के माध्यम से मामले को निपटारा करने की हिदायत दिये जाने के बाद युवती व उसके परिवार वालों ने गणतांत्रिक अधिकार रक्षा समिति के साथ बातचीत की व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की. पुलिस अधीक्षक प्रसुन बनर्जी ने कहा कि युवती काफी दिनों तक लापता रही. पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है. साथ ही हरिशचंद्रपुर थाना के अधिकारी के खिलाफ जो शिकायत दर्ज की गयी है, उसकी भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola