ePaper

झांसा देकर इंजीनियर ने किया यौनशोषण

Updated at : 21 Aug 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
झांसा देकर इंजीनियर ने किया यौनशोषण

रायगंज : शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ सहवास के बाद कोलकाता में इंजीनियर की नौकरी मिलते ही युवक शादी से मुकर गया. जब प्रेमिका उसके घर पर आ धमकी तो परिवारवालों ने उसकी पिटायी कर घर से निकाल दिया. घटना को लेकर युवती ने जिला सदर कर्णजोड़ा पुलिस फांड़ी में आरोपी युवक एकांत […]

विज्ञापन
रायगंज : शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ सहवास के बाद कोलकाता में इंजीनियर की नौकरी मिलते ही युवक शादी से मुकर गया. जब प्रेमिका उसके घर पर आ धमकी तो परिवारवालों ने उसकी पिटायी कर घर से निकाल दिया. घटना को लेकर युवती ने जिला सदर कर्णजोड़ा पुलिस फांड़ी में आरोपी युवक एकांत देवशर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है. जब पुलिस छानबीन पर उतरी तो घर खुला छोड़कर परिजन भाग निकले. यह घटना रायगंज के कर्णजोड़ा के मेहेंदीग्राम इलाके में घटी है.
जानकारी मिली है कि मेहेंदीग्राम निवासी एकांत देवशर्मा का इंजीनियरिंग पढ़ने के दौरान स्थानीय युवती के साथ फेसबुक के जरिए परिचय व प्रेम हुआ. आरोप है कि युवती को शादी का झांसा देकर उसने लगातार उसके साथ शारीरिक संपर्क स्थापित किया. बीते दिसंबर महीने में इंजीनियर की नौकरी मिलते ही एकांत ने ‍किसी अन्य युवती के साथ कोर्ट मैरेज कर ली. इस बात की किसी को कानोकान खबर नहीं होने दी व प्रेमिका के साथ शारीरिक संपर्क में लिप्त रहा.
इधर कुछ दिनों पहले एकांत के घर पर पंडाल बनते देख उसकी प्रमिका ने खबर ली तो शादी की बात पता चली. रविवार को प्रेमिका ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी. सोमवार को वह एकांत के घर पर पहुंच गयी. आरोप है कि उसके परिवारवालों ने प्रेमिका की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया. एकांत के रिश्तेदार ने आरोपों का खंडन कर दिया. लेकिन पूरे परिवार के घर छोड़कर भागने की घटना से पुलिस को उनपर शक गहरा गया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola