सारदा ग्रुप के दफ्तर में ईडी का छापा
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय :ईडी: के क्षेत्रीय निदेशालय ने आज सारदा ग्रुप के डायमंड हार्बर रोड दफ्तर में छापेमारी की. सारदा ग्रुप ने अपनी चिटफंड योजनाओं के जरिए लाखों निवेशकों को कथित तौर पर चूना लगाया है. निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सारदा ग्रुप के डायमंड हार्बर रोड दफ्तर में तलाशी अभियान जारी […]
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय :ईडी: के क्षेत्रीय निदेशालय ने आज सारदा ग्रुप के डायमंड हार्बर रोड दफ्तर में छापेमारी की. सारदा ग्रुप ने अपनी चिटफंड योजनाओं के जरिए लाखों निवेशकों को कथित तौर पर चूना लगाया है.
निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सारदा ग्रुप के डायमंड हार्बर रोड दफ्तर में तलाशी अभियान जारी है.’’ इससे पहले, ईडी ने सारदा घोटाले में जांच शुरु की थी और इसके मालिक सुदीप्त सेन, उनकी पत्नी पियाली और बेटे शुभोजीत से पूछताछ की थी. निदेशालय ने उनके नाम से खुले कई बैंक खाते और शेयर कुर्क कर दिए थे. धनशोधन रोकथाम कानून के तहत जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










