West Bengal : मालदा में मिले 60 बम

मालदा (पश्चिम बंगाल) : राज्य के मालदा जिले के वैष्णवनगर इलाके में रात भर चले अभियान के दौरान पुलिस ने बांस के एक झुरमुट से करीब 60 बम बरामद किये. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद निकटवर्ती मालतीपुर गांव में बुधवार की रात बांस के झुरमुट में छापा मारा और वहां से पांच थैलों में […]
मालदा (पश्चिम बंगाल) : राज्य के मालदा जिले के वैष्णवनगर इलाके में रात भर चले अभियान के दौरान पुलिस ने बांस के एक झुरमुट से करीब 60 बम बरामद किये. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद निकटवर्ती मालतीपुर गांव में बुधवार की रात बांस के झुरमुट में छापा मारा और वहां से पांच थैलों में भरे बम जब्त किये.
रात भर चले अभियान के दौरान मौके से एक जार और मोटरसाइकिल की डिक्की भी बरामद की. पुलिस ने मौके से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक सरकार अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे और बरामद बमों को निष्क्रिय किया गया. पुलिस को शक है कि असमाजिक तत्वों ने ये बम इकट्ठा किये थे. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










