ePaper

आम लूटने का विरोध करने पर मां-बेटे पर जानलेवा हमला

Updated at : 18 Jun 2018 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
आम लूटने का विरोध करने पर मां-बेटे पर जानलेवा हमला

मालदा : बगीचे से आम लूटने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने मां-बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया. रतुआ थानांतर्गत बालुपुर इलाके में घटी इस घटना के बाद गंभीर रुप से घायल मां-बेटे को मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्र के अनुसार मां व बेटे का नाम भारती […]

विज्ञापन
मालदा : बगीचे से आम लूटने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने मां-बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया. रतुआ थानांतर्गत बालुपुर इलाके में घटी इस घटना के बाद गंभीर रुप से घायल मां-बेटे को मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्र के अनुसार मां व बेटे का नाम भारती घोष (55) और विफल घोष (30) है. पीड़ितों ने हमले को लेकर रतुआ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस सूत्र के अनुसार भारती घोष के पड़ोसी देवाशीष घोष भारती के आम बागान से आम तोड़ रहा था जिसका भारती घोष और उनके बेटे ने विरोध किया. आरोप है कि उसके बाद ही पड़ोसी और आरोपी देवाशीष घोष और उसके बेटों ने धारदार हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया. हमले में भारती घोष के दाहिने हाथ पर गंभीर चोट लगी है. बायां हाथ भी चोटिल हुआ है. वहीं, मां को बचाने के प्रयास में विफल घोष भी हमले का शिकार हुआ.
उसके भी दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी है जबकि दूसरे हाथ में भी चोट लगी है. घटना के बाद मां-बेटे को पहले निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया. वहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में स्थानांतरित किया गया.चांचल के एसडीपीओ सजल कांति विश्वास ने बताया कि शिकायत के आधार पर घटना की छानबीन की जा रही है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola