मां पर अत्याचार करने के आरोप में बेटा-बहू गिरफ्तार
Updated at : 05 Jun 2018 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : लेकटाउन थानांतर्गत पातिपुकुर इलाके में मां को जान से मारने की कोशिश व अत्याचार करने के आरोप में रविवार की रात बेटा-बहू को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक पीड़ित मां का नाम सबिता सरोज है. वह वह पातिपुकुर की दिघीपार इलाके में रहती है. आरोप है कि शनिवार देर रात को बेटा गणेश […]
विज्ञापन
कोलकाता : लेकटाउन थानांतर्गत पातिपुकुर इलाके में मां को जान से मारने की कोशिश व अत्याचार करने के आरोप में रविवार की रात बेटा-बहू को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक पीड़ित मां का नाम सबिता सरोज है. वह वह पातिपुकुर की दिघीपार इलाके में रहती है. आरोप है कि शनिवार देर रात को बेटा गणेश सरोज (31) और बहू कृष्णा सरोज (28) ने सबिता पर अत्याचार किया. उसे अपशब्द गला घोंट कर मारने की कोशिश की. घटना की शिकायत के बाद ही दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/307/509/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




