पालसीट बाजार में पुलिस टीम पर बमों से हमला, पांच पुलिसकर्मी सहित छह घायल, मुख्य सरगना रवि सिंह पुलिस गिरफ्त में, रिवाल्वर, बम बरामद

Published at :04 Jun 2018 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
पालसीट बाजार में पुलिस टीम पर बमों से हमला, पांच पुलिसकर्मी सहित छह घायल, मुख्य सरगना रवि सिंह पुलिस गिरफ्त में, रिवाल्वर, बम बरामद

पानागढ़ : बर्दवान जिले के पालसीट बाजार में रवि सिंह तथा उसके सशस्त्र सहयोगियों ने स्थानीय व्यवसायियों से जबरन वसूली तथा मारपीट की. इसकी सूचना मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने गये पुलिस अधिकारियों तथा कर्मियों पर अपराधियों ने बम से हमला कर दिया. पांच पुलिसकर्मी तथा एक स्थानीय व्यक्ति बम के लगने से गंभीर […]

विज्ञापन
पानागढ़ : बर्दवान जिले के पालसीट बाजार में रवि सिंह तथा उसके सशस्त्र सहयोगियों ने स्थानीय व्यवसायियों से जबरन वसूली तथा मारपीट की. इसकी सूचना मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने गये पुलिस अधिकारियों तथा कर्मियों पर अपराधियों ने बम से हमला कर दिया. पांच पुलिसकर्मी तथा एक स्थानीय व्यक्ति बम के लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये.
स्थिति नियंत्रण करने के लिए भारी पुलिस बल उतारा गया. हथियार लेकर आतंक फैला रहे रवि सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घायलों को मेमारी अस्पताल में भर्ती किया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विगत कई दिनों से इलाके में रवि सिंह हथियार के बल पर व्यवसायियों से गुंडा टैक्स की वसूली कर रहा था. व्यवसायियों द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने गयी तो पुलिस टीम को देखकर अपराधियों ने बमों से हमला कर दिया. इस घटना में बम के प्रहार से पांच पुलिसकर्मी तथा एक स्थानीय ग्रामीण घायल हो गये. घटना के बाद पुलिस ने हथियार के साथ मुख्य अपराधी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त के पास से एक आग्नेयास्त्र तथा बम बरामद हुआ. पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola