नलहाटी में विस्फोटक जब्त, एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2018 4:12 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़ : वीरभूम जिले के नलहाटी थाना अंतर्गत बहादुरपुर स्थित कंकाल पहाड़ी के पास शेख आमूल के घर से पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया. गृहस्वामी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दो वाहनों को जब्त किया है. घर को सील कर दिया गया है . पुलिस ने जांच शुरू […]
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के नलहाटी थाना अंतर्गत बहादुरपुर स्थित कंकाल पहाड़ी के पास शेख आमूल के घर से पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया. गृहस्वामी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दो वाहनों को जब्त किया है. घर को सील कर दिया गया है .
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि विस्फोटक माओवादियों को सप्लाई होनी थी या नहीं. नलहाटी थाना प्रभारी ने कहा कि छापेमारी में 50 हजार डेटोनेटर, 11 हजार जिलेटिन स्टिक तथा अमोनियम नाइट्रेट के कई बैग जब्त किये गये हैं. उक्त विस्फोटकों को अन्यत्र भेजने की योजना थी. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसके मोबाइल फोन तथा वाहन को भी जब्त किया गया है.
अभियुक्त शेख आमूल के घर मे ही समस्त विस्फोटक एकत्र किया गया था. उसके पास से मिले मोबाइल फोन के नंबरों को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. पुलिस को संदेह है कि उक्त फोन से माओवादियों या अन्य उग्रवादी संगठनों के साथ बातचीत की गयी है या नहीं.
वीरभूम जिले में विस्फोटकों की बरामदगी नियमित रूप से होती रही है. इसके पहले मोहम्मद बाजार के पास से विस्फोटक बरामद किये गये थे. उससे पहले विस्फोटक लदे ट्रक को जब्त किया गया था.घर में रखे गये थे 50000 डेटोनेटर, 11000 जिलेटिन स्टिक, अमोनियम नाइट्रेट के बैग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










