कोलकाता से अर्द्धनिर्मित हथियार लेकर मुंगेर पहुंचे चार तस्कर गिरफ्तार

Published at :21 May 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता से अर्द्धनिर्मित हथियार लेकर मुंगेर पहुंचे चार तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर/कोलकाता : कोलकाता से पिस्टल बॉडी लेकर मुंगेर आ रहे चार हथियार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिसके पास से पॉकेट में बंद 80 पिस्टल बॉडी जब्त किये गये. इस मामले में मुख्य सरगना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज वाड़ा निवासी मो इरफान सहित चार हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया. जो पिछले एक […]

विज्ञापन
मुंगेर/कोलकाता : कोलकाता से पिस्टल बॉडी लेकर मुंगेर आ रहे चार हथियार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिसके पास से पॉकेट में बंद 80 पिस्टल बॉडी जब्त किये गये. इस मामले में मुख्य सरगना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज वाड़ा निवासी मो इरफान सहित चार हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया. जो पिछले एक साल से इस कारोबार में संलिप्त है.
पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि हथियार तस्करी एवं निर्माण से जुड़े कारीगर व तस्करों का नंबर साइवर सेल द्वारा सर्विंलास पर रखा गया था. जिसके माध्यम से पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेल मार्ग से मुंगेर के कुछ हथियार तस्कर पिस्टल लेकर लखीसराय उतरा है. जिसे लेकर यात्री गाड़ी पर सवार होकर मुंगेर लाया जा रहा. पुलिस इसी सूचना पर हेरूदियारा के समीप एक यात्री बस को तालाशी के लिए रोका. तालाशी के दौरान सब्जी के थैला से 80 पिस्टल बॉडी बरामद किया गया.
इनकी हुई गिरफ्तारी
एसपी ने बताया कि इस मामले में चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज वाड़ा निवासी मो. नसीम का पुत्र मो. इरफान, मो. भंजु का पुत्र मो. इम्तियाज, जमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी मो. मेराज कुरैशी का पुत्र मो. मुख्तार एवं नयारामनगर थाना क्षेत्र के पड़हम निवासी मो. असलम का पुत्र मो. नसीम शामिल है.
चार से पांच हजार में बेचते थे पिस्टल बॉडी
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर पिछले एक-दो साल से हथियार तस्करी से जुड़े हुए थे. ये लोग कोलकाता से दो से ढाई हजार में पिस्टल बॉडी की खरीद करते थे. जिसे सब्जी की आड़ में रेल मार्ग से जमालपुर, किऊल एवं लखीसराय लेकर आते हैं. जिसके बाद यात्री वाहनों से सब्जी विक्रेता बन कर पिस्टल बॉडी को लेकर मुंगेर आते हैं और उसे चार से पांच हजार में हथियार निर्माताओं के पास बेच देते हैं. इस पिस्टल बॉडी को दियारा क्षेत्र में फिनिसिंग टच देकर पुन: बाजार में बेच दिया जाता है.
मो इरफान है मुख्य सरगना
एसपी ने बाताया कि मो. इरफान इस गिरोह का मुख्य सरगना है. जिसमें कई लोग शामिल है. गिरफ्तार तस्करों ने जहां गिरोह के अन्य सदस्यों का नाम बताया है. वहीं किस हथियार निर्माताओं के पास पिस्टल बॉडी को बेचता था. उसका भी नाम बताया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
कहते हैं पुलिस अधीक्षक: पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने कहा कि मुंगेर पुलिस हथियार निर्माण व तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. सफलता भी हासिल हुई है. अब कारीगरों ने नया रास्ता अख्तियार कर लिया है. दूसरे राज्यों से बॉडी बनाकर मुंगेर लाते हैं और यहां इसे एसेंबल कर फिनिसिंग टच दिया जाता है. पुलिस इन पर कड़ी नजर रखे हुए है और छापेमारी भी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola