कोलकाता : बेहला में छात्रा ने इमारत की छत से लगायी छलांग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Apr 2018 1:48 AM
विज्ञापन

कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रही थी पीड़िता एसएसकेएम में चल रहा इलाज, हालत गंभीर कोलकाता : सफल कैरियर बनाने में हर तरह की कोशिश के बावजूद लगातार निराशा हाथ लगने से परेशान होकर एक मॉडल ने इमारत की छत से छलांग लगा दी. घटना बेहला इलाके के सत्येन रॉय रोड की है. […]
विज्ञापन
कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रही थी पीड़िता
एसएसकेएम में चल रहा इलाज, हालत गंभीर
कोलकाता : सफल कैरियर बनाने में हर तरह की कोशिश के बावजूद लगातार निराशा हाथ लगने से परेशान होकर एक मॉडल ने इमारत की छत से छलांग लगा दी. घटना बेहला इलाके के सत्येन रॉय रोड की है.
जख्मी छात्रा का नाम तियासा मजुमदार है. वह पास से इलाके में स्थित विवेकानंद कॉलेज में द्वितीय वर्ष में पढ़ाई करती है. गंभीर हालत में उसे एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया. वहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं.
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि तियासा पढ़ाई के साथ मॉडलिंग में अपना कैरियर बना रही थी. शुरुआत के कुछ दिनों में उसे काफी अच्छा काम मिला, लेकिन गत कुछ महीनों से वह अपने कैरियर को लेकर काफी चिंतित थी.
हो सकता है कि इसी के कारण उसने यह कदम उठाया होगा, लेकिन समय पर अस्पताल ले जाने के कारण उसकी जान बच गयी है. उसके होश में आने पर उसका बयान लेने का पुलिस इंतजार कर रही है. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा उसका बयान होने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










