बंगाल : स्कूटी से मोबाइल छिनताई करनेवाले दो बदमाश गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Mar 2018 4:50 AM
विज्ञापन

कोलकाता : स्कूटी में सवार होकर एक महिला के हाथों से मोबाइल छीनकर भागनेवाले दो बदमाशों को लालबाजार के छिनताई विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद वसीम और मोहम्मद जफर हैं. दोनों के पास से छिनताई के मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिये हैं.राधिका राव नामक एक महिला […]
विज्ञापन
कोलकाता : स्कूटी में सवार होकर एक महिला के हाथों से मोबाइल छीनकर भागनेवाले दो बदमाशों को लालबाजार के छिनताई विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद वसीम और मोहम्मद जफर हैं. दोनों के पास से छिनताई के मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिये हैं.राधिका राव नामक एक महिला ने शनिवार को मोबाइल छिनताई की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उसने बताया कि वह सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रही थी.
अचानक तेजी से एक स्कूटी उसके पास आकर रुकी. उसमें से एक युवक जल्दी से उतरा और उसके हाथों से मोबाइल फोन छीन कर भाग गया. घटना के बाद उसने करया थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया गया.
प्राथमिक पूछताछ में दोनोें ने बताया कि इसके पहले भी कई बार वे इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर उनके साथ जुड़े गैंग के बाकी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










