अग्निकांड की वजह से दोनों परिवार सड़क पर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Mar 2018 4:07 AM
विज्ञापन

दीये की वजह से आग लगने संभावना सिलीगुड़ी : परिवार के लोग जब उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे रहे थे उसी समय आग ने उनके घर को राख बना दिया. शनिवार सुबह यह भयावह अग्निकांड सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड स्थित चंपासारी ज्योति नगर इलाके में घटी है. इस अग्निकांड में दो […]
विज्ञापन
दीये की वजह से आग लगने संभावना
सिलीगुड़ी : परिवार के लोग जब उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे रहे थे उसी समय आग ने उनके घर को राख बना दिया. शनिवार सुबह यह भयावह अग्निकांड सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड स्थित चंपासारी ज्योति नगर इलाके में घटी है. इस अग्निकांड में दो दुकाने व दो घर को आग ने पूरी तरह निगल लिया. दमकल की दो इंजन की सहायता से दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लाखों में क्षति का अनुमान लागाय गया है. पीड़ित परिवार क्षति का आंकड़ा तैयार कर रहे हैं. चैती छठ आज समाप्त हो गया. छठ पूजा में व्रती अग्नि का विशाल रूप सूर्य की उपासना करते हैं. अग्नि की उसी लौ से इस भयावह अग्निकांड का सूत्रपात हुआ.
इस अग्निकांड में पीड़ित दोनों परिवार भी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर गये हुए थे. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम अस्ताचल सूर्य की पूजा कर सभी लौटे थे. शनिवार की सुबह उगते सूर्य की पूजा करने के लिए घाट पर गये हुए थे. घर में एक दीया जल रहा था. सभी का अनुमान है कि उसी दीये की लौ से आग ने यह भयावह रूप धारण किया. इस अग्निकांड में विजय प्रसाद व विमल साह का दुकान व घर क्षतिग्रस्त हुआ है. पीड़ित परिवार के पास बदलने के लिए एक कपड़ा तक नहीं बचा.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार विजय प्रसाद की मोबाइल व जेरोक्स की दुकान थी. उसके बगल में विमल साह का किराना दुकान था. दुकान के पीछे दोनों का घर था. शनिवार की सुबह पहले विजय प्रसाद के घर में आग लगी. धुंआ देकर स्थानीय लोगों ने प्रधान नगर थाने की पुलिस व दमकल विभाग को जानकारी दी. घर में आग लगने की खबर घाट पर मिलते ही विजय प्रसाद व विमल साह का परिवार भी दौड़ते हुए पहुंचा. विजय प्रसाद के घर में लगी आग की वजह से एक के बाद एक कुल चार गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट के तेज धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया.
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में आग बुझाने का प्रयास शुरू तो किया था लेकिन सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद आग ने भयावह रूप धारन कर लिया. पलक झपकते ही आग ने विमल साह के किराने की दुकान व घर को भी चपेट में ले लिया. जानकारी मिलते ही प्रधान नगर थाने की पुलिस एक दमकल इंजन के साथ घटनास्थल पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. आग बेकाबू होने पर एक और दमकल इंजन बुलाया गया. दो दमकल इंजन की सहायता से कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस अग्निकांड में दोनों परिवार ने घर के साथ सब कुछ खो दिया.
मोबाइल व किराना दुकान का सारा सामान जल कर राख हो गया. किराना दुकान में पड़ा आटा, चावल, चीनी, दाल व अन्य सामान जल गये.
सिलीगुड़ी: सूर्य को अर्घ्य…
साथ ही दोनों परिवार का घर भी पूरी तरह से जल गया. घर के भीतर रखे अल्मीरा, पलंग, व कपड़ा सहित नगद भी स्वाहा हो गया. आग इतनी तेज थी कि दुकान से सामान निकालने तक का वक्त नहीं दिया. लकड़ी का घर होने की वजह से आग ने तेजी से सब कुछ निगल लिया. लकड़ी के बटाम पर टीन व चारों तरफ से भी टीना व बेड़ा डालकर घर बनाया गया था. पीड़ित विजय प्रसाद के भाई सुदामा प्रसाद ने बताया कि शनिवार की सुबह सभी छठ पूजा के लिए घाट पर गये हुए थे. घर में एक दीया जल रहा था. कुछ देर बाद आग लगने की खबर मिली. घाट से घर आने तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था.
घर में रखे सभी कपड़े, पलंग, अलमीरा व उसमें रखे नगद रूपये सबकुछ जल गया. दुकान में रखे मोबाइल व जेरोक्स की मशीन तक जल गयी. आग इतनी भयावह थी कि कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला. पड़ोसी विमल साह के घर का भी सब कुछ जल गया. उनके किराना दुकान का भी सारा माल जल कर राख हो गया है. उन्होंने कहा कि सामान सहित पूरा घर व दुकान आग ने निगल लिया है. क्षति का आंकड़ा संजोने में वक्त लगेगा. दोनों दुकान व घर मिलाकर कितने लाख का नुकसान हुआ है यह कह पाना मुश्किल है. दमकल अधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि किस कारण आग लगी इसका पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










