तीस्ता तोर्षा एक्सप्रेस पर बदमाशों ने बोला धावा, तीन यात्री घायल

Updated at :25 Mar 2018 4:06 AM
विज्ञापन
तीस्ता तोर्षा एक्सप्रेस पर बदमाशों ने बोला धावा, तीन यात्री घायल

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर दर्ज करायी गयी शिकायत भालुका स्टेशन पर 15-20 लोगों के गिरोह ने मचाया तांडव बाहर से भी किया पथराव मालदा : केंद्र सरकार के तमाम आश्वासनों के बावजूद ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकी है. इसी तरह की एक घटना में समाजविरोधियों ने ट्रेन के यात्रियों पर […]

विज्ञापन

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर दर्ज करायी गयी शिकायत

भालुका स्टेशन पर 15-20 लोगों के गिरोह ने मचाया तांडव
बाहर से भी किया पथराव
मालदा : केंद्र सरकार के तमाम आश्वासनों के बावजूद ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकी है. इसी तरह की एक घटना में समाजविरोधियों ने ट्रेन के यात्रियों पर लाठी-सोटा से प्रहार कर कई यात्रियों को जख्मी कर दिया. शुक्रवार की रात को यह घटना अप तीस्ता-तोर्षा एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी नंबर एस-4 में घटी है. इस हमले में एक महिला समेत तीन यात्री जख्मी हुए हैं, जबकि महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश भी हुई है. जीआरपी सूत्र के अनुसार, हमले के शिकार यात्रियों के नाम हैं ज्योर्तिमय हालदार (21), नंदनी घोष (20). ये दोनों विद्यार्थी मालदा शहर के सदर घाट इलाके के निवासी हैं. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षा देने के लिए ये दोनों सिलीगुड़ी जा रहे थे. वहीं रबीउल इस्लाम नामक यात्री पथराव में घायल हुए हैं. गाजोल क्षेत्र के निवासी रबीउल भी सिलीगुड़ी जा रहे थे.
रेल पुलिस सूत्र के अनुसार अप तीस्ता-तोर्षा एक्सप्रेस सियालदह से न्यू अलीपुरद्वार जा रही थी. शुक्रवार की रात 10.15 के करीब ट्रेन मालदा टाउन स्टेशन से रवाना हुई. दोनों ही विद्यार्थी वैध टिकट के साथ बोगी नंबर एस-4 में सवार हुए थे. उन्हीं की एक सीट पर कई युवक बिना टिकट के बैठे हुए थे. इसी सीट को लेकर ज्योतिर्मय हालदार ने यात्री को सीट छोड़ने के लिए कहा. जिसके बाद कुछ कहा-सुनी के बावजूद बात आयी गयी रह गयी. रात 11 बजे जब ट्रेन भालुका स्टेशन पहुंची, तो 15 से 20 समाजविरोधी लाठी-सोटा लेकर अचानक ट्रेन के कमरे में प्रवेश कर गये. उन्होंने बोगी में घुसते ही छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी. उसे बचाने के लिए गयी नंदनी घोष को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा. आरोप है कि छात्रा के साथ छेड़खानी की कोशिश की गयी. साथ ही बीच-बचाव करने वाले कई अन्य यात्रियों को भी मारा-पीटा गया. इसके बाद जब ट्रेन कुमेदपुर स्टेशन पहुंची, तो समाजविरोधी तत्व ट्रेन से उतर गये. वहीं पीड़ित यात्रियों ने असुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस घटना को लेकर ट्रेन वहां से करीब आधे घंटे विलंब से छूटी. इस दौरान घटना के बारे में रेल पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola