फेसबुक करने से रोका तो छात्रा ने की खुदकुशी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Mar 2018 4:56 AM
विज्ञापन

माध्यमिक की छात्रा थी रीितका बेरा काेलकाता/हावड़ा : फेसबुक में मशगूल एक माध्यमिक छात्रा को डांटना उसकी मां को महंगा पड़ा. आक्रोशित छात्रा ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. यह घटना श्यामपुर थाना अंतर्गत कल्याणी बटतल्ला इलाके की है. मृतका की पहचान रीतिका बेरा (15) के रूप में हुई है. खबर पाकर मौके पर पहुंची […]
विज्ञापन
माध्यमिक की छात्रा थी रीितका बेरा
काेलकाता/हावड़ा : फेसबुक में मशगूल एक माध्यमिक छात्रा को डांटना उसकी मां को महंगा पड़ा. आक्रोशित छात्रा ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. यह घटना श्यामपुर थाना अंतर्गत कल्याणी बटतल्ला इलाके की है. मृतका की पहचान रीतिका बेरा (15) के रूप में हुई है. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही छात्रा का मोबाइल भी जब्त कर लिया. पुलिस मोबाइल खंगाल रही है. यह जानने की कोशिश कर रही है कि छात्रा की मौत के पीछे उसके किसी फेसबुक फ्रेंड का हाथ तो नहीं है. जानकारी के अनुसार, रीतिका मेधावी छात्रा थी. स्कूल परीक्षा में हमेशा टॉप रही. सोमवार से माध्यमिक परीक्षा शुरू होने वाली है. शुक्रवार रात में वह फेसबुक पर व्यस्त थी. यह देख उसकी मां दीपाली बेरा ने बेटी को डांटा आैर पढ़ाई में मन लगाने की सलाह दी. इसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
छात्र ने की खुदकुशी
हावड़ा. गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत जीटी रोड स्थित एक अपार्टमेंट में माध्यमिक छात्र अनुभव सिंह (17) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह सेंट मार्क्स स्कूल के माध्यमिक का छात्र था. शनिवार सुबह अपने कमरे में उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गोलाबाड़ी थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिप्रेशन में थीं मौमिता
कोलकाता. रिजेंट पार्क क्षेत्र स्थित किराये के फ्लैट में टीवी एक्ट्रेस मौमिता साहा की फंदे से झूलती अवस्था में लाश बरामद की गयी थी. मामले की जांच के तहत पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की. प्राथमिक जांच के आधार पर बताया गया कि गत कुछ दिनों से मौमिता काफी डिप्रेशन में थीं. इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अनुसार वह फिल्मों में ब्रेक पाने की कोशिश कर रही थीं, पर उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी. पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पुलिस मौमिता के सोशल नेटवर्किंग साइट के अकाउंट और फोन के कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










