कोलकाता : प्रेमिका के पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Updated at :14 Feb 2018 3:22 AM
विज्ञापन
कोलकाता : प्रेमिका के पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हुगली : प्रेमिका की शादी तय होने के बाद बौखलाये विवाहित प्रेमी ने प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी आैर शव को सेप्टिक टैंक में छुपा दिया. काफी तलाश करने के बाद जब पिता की कोई खबर नहीं मिली तो थाने में प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

हुगली : प्रेमिका की शादी तय होने के बाद बौखलाये विवाहित प्रेमी ने प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी आैर शव को सेप्टिक टैंक में छुपा दिया. काफी तलाश करने के बाद जब पिता की कोई खबर नहीं मिली तो थाने में प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने हत्या की बात कबूल ली.

घटना उत्तरपाड़ा थाना अंतर्गत कोन्ननगर के धर्मडांगा इलाके की है. आरोपी का नाम पिंटू सिंह है. उसे श्रीरामपुर अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने टैंक के अंदर से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक का नाम विश्वनाथ दास (54) है. वह ठेका श्रमिक था. विश्वनाथ की बेटी पायल की शादी 24 फरवरी को थी. नौ फरवरी को विश्वनाथ मिठाई लेने के लिए निकले लेकिन घर वापस नहीं लौटे.

10 फरवरी को पुत्र टोटन ने कोन्ननगर फाड़ी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने शक के आधार पर पिंटू को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. पुछताछ करने पर हत्या की बात तो उसने स्वीकार कर ली और बताया कि शव को अलकाली मैदान इलाके के एक शौचालय के टैंक में छुपा रखा है.

एसीपी मल्लिका गर्ग ने बताया कि पिंटू और पायल, काफी दिनों से एक दूसरे को प्यार करते थे. तीन साल पहले पिंटू ने दूसरी लड़की से विवाह कर लिया था. तब से पायल ने उससे संबंध तोड़ लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola