चिकित्सा में लापरवाही से मौत के आरोप में प्रदर्शन

कोलकाता : महेशतला थाना क्षेत्र के बनर्जी बाजार के एक प्राइवेट अस्पताल में गलत इलाज से रोगी की मौत होने का मामला सामने आया है. मृतक का नाम सुनील झा (41) है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात सुनील की तबीयत अचानक खराब हो गयी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. आरोप है कि शनिवार […]
कोलकाता : महेशतला थाना क्षेत्र के बनर्जी बाजार के एक प्राइवेट अस्पताल में गलत इलाज से रोगी की मौत होने का मामला सामने आया है. मृतक का नाम सुनील झा (41) है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात सुनील की तबीयत अचानक खराब हो गयी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. आरोप है कि शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब सुनील को एक इंजेक्शन दिया गया, इसके बाद ही उसकी मौत हो गयी. मृतक के अभिभावकों का आरोप है कि गलत चिकित्सा के कारण उसकी मौत हुई है.
आरोप कि कुछ पैसे बकाया होने के कारण अस्पताल ने शव देने से भी इंकार कर दिया. इसके बाद मृतक के परिवारवालों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही महेशतला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










