किरायेदार से दुष्कर्म का प्रयास मकान मालिक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : नौ वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की भक्तिनगर थाने में एक और दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है. पीड़िता द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में […]
सिलीगुड़ी : नौ वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की भक्तिनगर थाने में एक और दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है. पीड़िता द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में भी आरोपी मकान मालिक ही है. फिर से एक सनसनीखेज घटना भक्तिनगर थाना अंतर्गत निगम के 43 नंबर वार्ड स्थित लोअर भानु नगर इलाके में घटी है. आरोपी का नाम सुरजीत घोष बताया गया है. शुक्रवार आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










