दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुई बांग्लादेशी बार डांसर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Feb 2018 3:56 AM
विज्ञापन

पासपोर्ट में नाम बदल कर आ रही थी कोलकाता कोलकाता : बांग्लादेश से कोलकाता आने के दौरान दमदम एयरपोर्ट पर एक बांग्लादेशी बार डांसर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार बार डांसर का नाम रेहेना बेगम बताया गया है, जबकि पासपोर्ट पर महिला का नाम प्रेमा अख्तर पाया गया है. गुरुवार को उसे बैरकपुर अदालत में […]
विज्ञापन
पासपोर्ट में नाम बदल कर आ रही थी कोलकाता
कोलकाता : बांग्लादेश से कोलकाता आने के दौरान दमदम एयरपोर्ट पर एक बांग्लादेशी बार डांसर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार बार डांसर का नाम रेहेना बेगम बताया गया है, जबकि पासपोर्ट पर महिला का नाम प्रेमा अख्तर पाया गया है. गुरुवार को उसे बैरकपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक दमदम एयरपोर्ट पर विशेष तलाशी व चेकिंग के दौरान ही महिला पर आप्रवासन विभाग के अधिकारियों को संदेह हुआ और फिर अधिकारियों ने उससे पूछताछ की. अंत में उसे गिरफ्तार कर एनएससीबीआई एयरपोर्ट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया.
प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वह कोलकाता के एक बार में जाने के लिए आ रही थी. पुलिस पता लगा रही है कि आखिर उसका किसके साथ लिंक है. यहां किसके साथ आ रही थी? क्या इसका किसी गिरोह के साथ तार है या नहीं? इन सारे तथ्यों के बारे में पता लगा रही है. पुलिस का कहना है कि नाम बदलने के पीछे भी कुछ वजह होने का संदेह जताया जा रहा है. उसके वास्तविक नाम पर कोई पहले आरोप है या नहीं? पुलिस पता लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










