पति छोड़ प्रेमी संग भागी गर्भवती हुई तो मार डाला
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Feb 2018 3:55 AM
विज्ञापन

पति से अनबन कर प्रेमी के साथ कुछ माह से रह रही थी महिला न्यूटाउन के विवेकानंद पल्ली की घटना घर से मिला था महिला का शव और सुसाइड नोेट दस घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी कोलकाता : विधाननगर कमिशनरेट अंतर्गत न्यूटाउन थाना क्षेत्र के विवेकानंद पल्ली इलाके में घर में संदिग्ध हालत में […]
विज्ञापन
पति से अनबन कर प्रेमी के साथ कुछ माह से रह रही थी महिला
न्यूटाउन के विवेकानंद पल्ली की घटना
घर से मिला था महिला का शव और सुसाइड नोेट
दस घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
कोलकाता : विधाननगर कमिशनरेट अंतर्गत न्यूटाउन थाना क्षेत्र के विवेकानंद पल्ली इलाके में घर में संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि जब महिला ने गर्भवती होने की बात बतायी और शादी करने की मांग की तो बौखलाये प्रेमी ने तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद वह फरार हो गया था. हालांकि गिरफ्तारी के बाद कठोर पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूलकर लिया. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार प्रेमी का नाम संटू कोलिया (29) है. वह गाइघाटा के गोपालपुर का रहनेवाला है. बुधवार की रात को न्यूटाउन थाने की पुलिस ने उसे गाइघाटा से गिरफ्तार किया.
क्या थी घटना : बुधवार की सुबह घर से रेखा राय समद्दार (32) का शव बरामद किया गया था. घर की लाइट जलती देख पड़ोसी महिला के घर में गया तो देखा कि महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था पड़ी हुई है. आधा शरीर बिस्तर से नीचे लटका हुआ था. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. घर से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया. इसके बाद पूछताछ के लिए महिला के पति को हिरासत में लिया गया. पति ने बताया कि संटू के साथ रेखा का अनैतिक प्रेम व दिनों-दिन बढ़ती नजदीकियां ने पति-पत्नी के रिश्ते में दरारें ला दी थीं. रेखा का पति के साथ झगड़ा हो गया था और फिर वह पति को छोड़कर संटू के साथ भाग गयी थी.
शादी की बात सुनते ही भड़का प्रेमी और ले ली जान : पुलिस का कहना है कि महिला और उसका प्रेमी दोनों ही न्यूटाउन में डीएलएफ टू में प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के लिए गार्ड के तौर पर काम करते थे. डीएलएफ बिल्डिंग से एक ही साथ उस दिन घर लौटे थे. घर लौटने के बाद ही महिला ने प्रेमी से खुद के गर्भवती होने और शादी रचाने की बात कही. इतने में प्रेमी महिला पर भड़क गया. उसने बिस्तर पर ही तकिया से महिला का मुंह दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गयी.
दंपती बन कर लिया था किराये पर मकान : रेखा अपने पति से अलग होने के बाद प्रेमी के साथ रह रही थी, लेकिन सही मकान नहीं मिल पा रहा था. एक से डेढ़ माह पहले आर.आर साइड के विवेकानंद पल्ली में गयी थी. मकान लेते समय महिला ने संटू का परिचय अपना पति के तौर पर कराया था, ताकि किसी को संदेह भी न हो और दोनों एक साथ रह सके. दोनों एक साथ काम करते थे और दोनों अक्सर साथ ही आते थे.
क्या कहना है पुलिस का
पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी दस घंटे में सुलझा ली. हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया. प्राथमिक पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है कि उस रात शादी के मुद्दे पर उसका महिला के साथ विवाद हुआ था और फिर उसने महिला की हत्या कर दी. इसके बाद एक सुसाइड नोट लिख कर छोड़ दिया, ताकि यह आत्महत्या प्रतीत हो.
-भास्कर मुखर्जी, डी.सी, जोन टू, विधाननगर कमिश्नरेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










