बंगाल में दस सीटें जीतेगी भाजपा

Updated:
विज्ञापन

रामपुरहाट की चुनावी सभा में राजनाथ सिंह ने किया दावा वाममोरचा की तर्ज पर विकास में बाधक बनी हैं ममता पानागढ़ : भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचारी यूपीए (दो) की नैया चुनावी मंझधार में डूबने वाली है. पाप का घड़ा भर गया है. देश की जनता सरकार से त्रस्त हो गयी है. […]

विज्ञापन

रामपुरहाट की चुनावी सभा में राजनाथ सिंह ने किया दावा

वाममोरचा की तर्ज पर विकास में बाधक बनी हैं ममता

पानागढ़ : भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचारी यूपीए (दो) की नैया चुनावी मंझधार में डूबने वाली है. पाप का घड़ा भर गया है. देश की जनता सरकार से त्रस्त हो गयी है. आगामी सरकार भाजपा की होगी. वे बुधवार को रामपुरहाट में बीरभूम संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी जय बनर्जी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं. उनसे काफी आशाएं हैं. पिछली सरकार हर मोरचे पर विफल रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी का रिकॉर्ड व ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा तथा पूर्ण बहुमत हासिल होगा.

श्री सिंह ने प्रदेश की तृणमूल सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 35 वर्षो तक वामफ्रंट सरकार ने राज्य का विकास रोका और अब तृणमूल की दिशाहीन सरकार विकास रोक रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जितना भी जोर लगा ले, इस बार बंगाल में भाजपा इतिहास रचेगी. भाजपा राज्य में 10 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित कर चुकी है. राज्य की जनता का जनादेश पार्टी के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि बीरभूम का विकास नहीं हो पाया है. हमेशा से यह ऐतिहासिक जिला उप्ेाक्षित रहा है. यहां उद्योग और पर्यटन की बेहतर संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर इस राज्य के विकास के लिए पर्याप्त धन व विकास योजनाएं उपलब्ध होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola