रिसड़ा में नकली दवा कारखाना का भंडाफोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2017 10:00 AM
विज्ञापन
हुगली : रिसड़ा में नकली दवा कारखाना का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने मामले में मकान के मालिक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है. श्रीरामपुर के एसडीपीओ कामनाशीष सेन के नेतृत्व में रिसड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश में है. मौके से भारी मात्रा में नकली […]
विज्ञापन
हुगली : रिसड़ा में नकली दवा कारखाना का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने मामले में मकान के मालिक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है. श्रीरामपुर के एसडीपीओ कामनाशीष सेन के नेतृत्व में रिसड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश में है.
मौके से भारी मात्रा में नकली दवा, दवा बनाने के सामान, खाली बोतलें, ब्रैंडेड कंंपनियों के रैपर जब्त किये गये. पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार रिसड़ा के एनएस रोड स्थित काली मंदिर इलाके में किराये के मकान में यह कारखाना चल रहा था. इस घटना से स्थानीय नागरिक स्तब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










