एक टैक्सी के दो नंबर प्लेट, चार गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2017 9:58 AM

विज्ञापन

डकैती की साजिश करने का आरोप टॉय गन, दो चाकू व अन्य सामान बरामद कोलकाता. डकैती की कोशिश के आरोप में दक्षिण कोलकाता से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें तीन मुंबई के और एक कोलकाता निवासी बताया गया. पुलिस को संदेह तब हुआ, जब एक ही टैैक्सी के दो अलग नंबर प्लेट […]

विज्ञापन

डकैती की साजिश करने का आरोप

टॉय गन, दो चाकू व अन्य सामान बरामद

कोलकाता. डकैती की कोशिश के आरोप में दक्षिण कोलकाता से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें तीन मुंबई के और एक कोलकाता निवासी बताया गया. पुलिस को संदेह तब हुआ, जब एक ही टैैक्सी के दो अलग नंबर प्लेट देखे. टैक्सी के रजिस्ट्रेशन नंबर से छेड़छाड़ की गयी थी.

तलाशी लेने पर चारों युवकों के कब्जे से एक टॉय गन, दो चाकू, दो पोलिमर टेप, दो मोबाइल फोन और एक बेडशीड बरामद की गयी. घटना शेक्सपीयर सरणी थाना अंतर्गत रसल स्ट्रीट में गुरुवार रात की है. आरोपियों के नाम मोहम्मद अली आजाद (21), शेख अरमान (22), मोहसीन खान (21) और जावेद खान (21) बताये गये हैं.

मोहम्मद अली आजाद महानगर के बेंटिक स्ट्रीट का निवासी है, जबकि शेष तीनों मुंबई के शिवाजीनगर इलाके के रहनेवाले हैं. सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद अली आजाद ने ही शेख अरमान व अन्य दोनों को मुंबई से यहां बुलाया था. आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

साथ ही उनकी पृष्ठभूमि को भी खंगाला जा रहा है. आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश करने पर उन्हें 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola