सिलीगुड़ी दोहरा हत्याकांड: जस के तस रखे मिले छह लाख रुपये नकद हत्या को लेकर उलझी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2017 8:32 AM
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी-1 ग्राम पंचायत इलाके में घटे दोहरे हत्याकांड ने सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस का माथा चकरा दिया है. हत्या का कोई मकसद अभी तक समझ में नहीं आ रहा है. हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए घायल गृहस्वामी अभिनंदन साहा का बयान पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण है. लेकिन उनकी स्थिति काफी […]
इस गुत्थी को सुलझाने के लिए न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि लूटपाट की वजह से इस वारदात को अंजाम देने की संभावना कम ही लगती है. क्योंकि घर में करीब छह लाख रुपए नकद, जेवरात व अन्य कीमती सामान वैसे ही पड़े हैं. हमलावरों ने घर की किसी भी वस्तु को हाथ नहीं लगाया है.
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिये उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने मृतकों की पहचान गृहणी रीता साहा व उनकी बेटी पायल साहा (10) के रूप में करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










