वृद्ध मां संग तीन जवान बेटों ने खाया जहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2017 8:35 AM
विज्ञापन
कल्याणी. तीन बेटों के साथ एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना नवद्वीप थाना अंतर्गत मायापुर की है. महिला का नाम नमिता नाग (65) और बेटों के नाम हरिदास नाग (45), देवदास नाग (37), सौमेन नाग (35) हैं. जानकारी के अनुसार, वर्दवान निवासी नमिता अपने बेटों के साथ मायापुर में एक […]
विज्ञापन
कल्याणी. तीन बेटों के साथ एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना नवद्वीप थाना अंतर्गत मायापुर की है. महिला का नाम नमिता नाग (65) और बेटों के नाम हरिदास नाग (45), देवदास नाग (37), सौमेन नाग (35) हैं. जानकारी के अनुसार, वर्दवान निवासी नमिता अपने बेटों के साथ मायापुर में एक होटल में ठहरी थी.
कारोबार में आये घाटे व कर्ज से परेशान होकर सभी ने आत्महत्या करने के इरादे से जहर खाया, लेकिन महिला के एक बेटे ने किसी कारणवश इस घटना के बारे में अपने परिवार को जानकारी दे दी, जिसके बाद बर्दवान पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गयी.
पुलिस ने मायापुर फाड़ी पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद पुलिस होटल पहुंची. चारों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया. हालत गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










