जलपाईगुड़ी: बंदी ने की कोर्ट लॉकअप में आत्महत्या की कोशिश, शरीर पर ब्लेड से किया वार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2017 8:21 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. जलपाईगुड़ी जिला व सत्र अदालत के कोर्ट लॉकअप में एक विचाराधान बंदी ने अपने शरीर पर ब्लेड चलाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. बंदी का नाम कार्तिक पाल है. हत्या के मामले में कार्तिक पिछले एक वर्ष से जलपाईगुड़ी केंद्रीय जेल में है. कार्तिक का कहना है कि वह निर्दोष है, लेकिन उसे जमानत […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. जलपाईगुड़ी जिला व सत्र अदालत के कोर्ट लॉकअप में एक विचाराधान बंदी ने अपने शरीर पर ब्लेड चलाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. बंदी का नाम कार्तिक पाल है. हत्या के मामले में कार्तिक पिछले एक वर्ष से जलपाईगुड़ी केंद्रीय जेल में है. कार्तिक का कहना है कि वह निर्दोष है, लेकिन उसे जमानत नहीं दी जा रही है. इसलिए उसने आत्महत्या करने की कोशिश की.

जलपाईगुड़ी जिला अदालत के अंदर ब्लेड से कार्तिक ने अपने शरीर पर कई जगहों पर गंभीर जख्म बनाये. इस घटना के बाद कार्तिक को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, लॉकअप में कार्तिक को किस तरह से ब्लेड मिला इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं.

जलपाईगुड़ी केंद्रीय जेल के जेलर राजीव रंजन ने बताया कि गत वर्ष जून से कार्तिक पाल एवं उसके पिता के विरुद्ध भांजा दयाल पाल की हत्या का मामला चल रहा है, इस मामले में गत 26 से 27 जून को उसे जेल में लाया गया. इसके बाद से दोनों जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में हैं. जिला पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती ने बताया कि अदालत के बंदी को किस तरह से ब्लेड मिला, इसकी जांच का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola