गैंगरेप की पीड़िता वृद्धा की अस्पताल में मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2017 8:30 AM
कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में एक वृद्धा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद गुप्तांग में धारदार हथियार से वार किया था, वृद्धा को बुरी तरह घायल अवस्था में महानगर स्थित नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भरती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. प्रदेश […]
महिला मोरचा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी ने घटना की निंदा करते हुए सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. इस दिन गणतांत्रिक महिला समिति की सदस्य भी अस्पताल पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी अस्पताल में घुसने से रोक दिया. असामाजिक गतिविधियों का विरोध करने पर बदमाशों ने वृद्धा को भी नहीं बक्शा. सामूहिक दुष्कर्म के बाद वृद्धा के गुप्तांग में हथियार से वार किया था, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










