दो बाइक चोर गिरफ्तार चोरी की बाइक जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2017 8:30 AM
विज्ञापन
कोलकाता: कोलकाता पुलिस के मोटर थेप्ट सेक्शन (एमटीएस) की टीम ने बाइक चुराने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अारोपियों के नाम मोहम्मद चांद (20) और मोहम्मद समीर (23) हैं. इसमें मोहम्मद चांद जोड़ासांको इलाके के मदन मोहन बर्मन स्ट्रीट व मोहम्मद समीर मार्क्स स्क्वायर का रहनेवाला है. क्या है मामला […]
विज्ञापन
कोलकाता: कोलकाता पुलिस के मोटर थेप्ट सेक्शन (एमटीएस) की टीम ने बाइक चुराने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अारोपियों के नाम मोहम्मद चांद (20) और मोहम्मद समीर (23) हैं. इसमें मोहम्मद चांद जोड़ासांको इलाके के मदन मोहन बर्मन स्ट्रीट व मोहम्मद समीर मार्क्स स्क्वायर का रहनेवाला है.
क्या है मामला : पुलिस के मुताबिक 13 जुलाई को तपसिया साउथ रोड से एक काले रंग की बाइक दोपहर 1.30 बजे से 1.50 के बीच चोरी होने की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी थी.
शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की. गुप्त जानकारी के आधार पर सोमवार रात को मध्य कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू व बीबी गांगुली स्ट्रीट क्रॉसिंग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चोरी की बाइक को भी जब्त कर लिया गया है.
अदालत में पेश करने पर दोनों को आठ अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










