शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2017 9:06 AM
विज्ञापन
बालूरघाट. शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप ठाकुरपुरा जोत के गोपाल इलाके के एक युवक पर लगा है. शनिवार को इसकी शिकायत बालूरघाट महिला थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है. पुलिस सूत्र के अनुसार पीड़िता ठाकुरपुरा के बड़ोकइल इलाके की निवासी है. कई […]
विज्ञापन
बालूरघाट. शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप ठाकुरपुरा जोत के गोपाल इलाके के एक युवक पर लगा है. शनिवार को इसकी शिकायत बालूरघाट महिला थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है. पुलिस सूत्र के अनुसार पीड़िता ठाकुरपुरा के बड़ोकइल इलाके की निवासी है. कई साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद से विभिन्न तरह की बात को लेकर उसके पति से नहीं बनी जिसके बाद वह अपने मायके चली गयी.
दर्ज शिकायत के अनुसार छह माह पूर्व उनका परिचय आरोपी के साथ उस समय हुआ जब वह मोबाइल फोन रिचार्ज कराने के लिए उसकी दुकान गयी थीं. वहीं पर आरोपी से उनका परिचय हुआ. उसी दौरान आरोपी ने उनसे प्रेम निवेदन किया. हालांकि तब उन्होंने उस प्रेम निवेदन को अस्वीकार कर दिया. उसके बाद उसने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया.
महिला का आरोप है कि उसके बाद ही आरोपी ने शादी का दिलासा देकर शारीरिक संबंध बनाये. लेकिन उसके बाद शादी की बात जब भी महिला ने चलायी, आरोपी हर बार टाल जाता. बीते 27 जुलाई को आरोपी ने महिला को रात में बुलाया. उस समय आरोपी के साथ कई और तीन युवक थे. हालांकि वे तीनों केवल पहरा देने का काम कर रहे थे. आरोप है कि उस रात महिला से दुष्कर्म किया गया. महिला ने बालूरघाट थाने में आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता की मां ने दोषी के खिलाफ कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










