न्यूटाउन : छेड़खानी के आरोप में एक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2017 10:56 AM

विज्ञापन

कोलकाता: न्यूटाउन थाने की पुलिस ने महिला आइटीकर्मी से छेड़खानी व उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार आरोपी का नाम दूला हाल्दर बताया गया है़ वह पेशे से ऑटो चालक है. यह घटना शुक्रवार शाम न्यूटाउन के होमटाउन के सामने हुई़ शुक्रवार अपराह्न 3़ […]

विज्ञापन
कोलकाता: न्यूटाउन थाने की पुलिस ने महिला आइटीकर्मी से छेड़खानी व उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार आरोपी का नाम दूला हाल्दर बताया गया है़ वह पेशे से ऑटो चालक है.
यह घटना शुक्रवार शाम न्यूटाउन के होमटाउन के सामने हुई़ शुक्रवार अपराह्न 3़ 30 बजे के करीब होमटाउन के सामने रास्ते पर आइटी कंपनी में काम करने वाले एक युवक-युवती बात कर रहे थ़े आरोप है कि उसी दौरान वहां से गुजरते समय शराब के नशे में तीन युवकों ने युवती को लेकर अश्लील बातें कहीं. घटना का विरोध करने पर नशे में धुत युवकों के साथ दोनों की कहासुनी होने लगी.

थोड़ ही देर में नौबत मारपीट तक पहुंच गयी. आरोप है कि शराबी युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की और उसके पुरुष मित्र को पीट कर घायल कर दिया़ आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी न्यूटाउन थाने को दी़ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया़ बाकी पुलिस से बच कर भागने में सफल हो गये़ पुलिस घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola