संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2017 10:31 AM
गाजीपुर. सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. पुलिस को सूचना दिये बगैर परिजनों ने शव को किया गंगा में प्रवाहित कर दिया. जिसको लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं. थाना क्षेत्र के सोनवल गांव का है. गांव निवासी शिवकुमार कनौजिया […]
उसके बाद वह स्नान करने के लिए घर के अंदर रखे अपने कपड़े निकालने के लिए गयी. काफी देर होने पर जब वह बाहर नहीं निकली तो उसकी मां पार्वती देवी ने कई बार उसे आवाज दी. इसके बावजूद नहीं आने पर उसने सोचा कि घर में काम के बोझ के चलते शायद आराम कर रही हो. जब उसकी मां अंदर पहुंची तो अंदर का हाल देख वह अवाक रह गयी कि उसकी पुत्री बेहोशी की हालत में पड़ी है.
वहीं उसके मुंह से झाग व हाथों से खून निकलता देख उसने अन्य परिजनों व अगल बगल के लोगों को आवाज दिया. वहां पहुंचे उसे गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां ले गये. जहां उसकी हालत गंभीर देखते ही चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. ग्रामीण उसे झाड़ फूंक के लिए निजी वाहन से उसे अमवा की सतीमाई ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










