करीम मुल्ला की आंख सुरक्षित, टूटी मस्तिष्क की हड्डी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2017 9:27 AM

विज्ञापन

कोलकाता : आंख में कील घुसे बच्चे का नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज में सफल सर्जरी की गयी. शनिवार की रात सर्जरी संपन्न हुई. अब बच्चे को न्यूरो सर्जरी विभाग में रेफर किया गया है. मरीज का नाम करीम मोल्ला (8) है. ऑपथैल्मोलॉजी (नेत्र) विभाग के प्रो. डॉ समीर बनर्जी ने यह सर्जरी की […]

विज्ञापन
कोलकाता : आंख में कील घुसे बच्चे का नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज में सफल सर्जरी की गयी. शनिवार की रात सर्जरी संपन्न हुई. अब बच्चे को न्यूरो सर्जरी विभाग में रेफर किया गया है.
मरीज का नाम करीम मोल्ला (8) है. ऑपथैल्मोलॉजी (नेत्र) विभाग के प्रो. डॉ समीर बनर्जी ने यह सर्जरी की है. सर्जरी के बाद रविवार सुबह से करीम की सेहत स्थिर है. रविवार को बच्चे के मस्तिष्क का सीटी स्कैन किया गया है. यह जानकारी डॉ समीर बनर्जी ने दी. उन्होंने हमें बताया कि शिशु की आंख पूरी तरह से सुरक्षित है.
ललाट की हड्डी में लगी चोट :
डॉ बनर्जी ने बताया कि कील से ललाट के सामने वाले हिस्से की फ्रन्टल हड्डी में चोट लगी है. कील घुसने के कारण यह हड्डी पीछे की ओर चली गयी है, जिसके कारण मस्तिष्क के अन्दर खून जमा हुआ है. रविवार को हुए सीटी स्कैन की रिपोर्ट में यह पता चला. चिकित्सकों की भाषा में इसे हेमाटोमा कहा जाता है. अब करीम को न्यूरो सर्जरी विभाग में रेफर किया गया है.
आज होगा मेडिकल बोर्ड का गठन
अस्पताल के डिप्टी अधीक्षक डॉ डी विश्वास ने बताया कि करीम की चिकित्सा के लिए सोमवार एक मेडिकल बोर्ड का गठन किये जाने की संभावना है. इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. फिलहाल उसकी सेहत स्थिर है. गौरतलब है कि दक्षिण 24 जिले के कैनिंग के कुमीरमारी इलाके का रहनेवाले करीम की बायीं आंख में शनिवार को खेलते समय कील घुस गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola