बस-स्कॉर्पियो की टक्कर में दो महिलाओं समेत चार की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2017 9:26 AM

विज्ञापन

बांकुड़ा : जिले के तालडांगरा थाना अंतर्गत बांकुड़ा-सिमलापाल सड़क मार्ग पर शिवडांगा मोड़ के निकट रविवार दोपहर बस एवं स्कार्पियो के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कार्पियो चालक तथा अतिरिक्त जिलाशासक(जिप) के अंगरक्षक समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि बस में सवार 29 यात्री घायल हो गये. घायलों में अतिरिक्ति जिलाशासक(जिला परिषद) नव […]

विज्ञापन
बांकुड़ा : जिले के तालडांगरा थाना अंतर्गत बांकुड़ा-सिमलापाल सड़क मार्ग पर शिवडांगा मोड़ के निकट रविवार दोपहर बस एवं स्कार्पियो के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कार्पियो चालक तथा अतिरिक्त जिलाशासक(जिप) के अंगरक्षक समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि बस में सवार 29 यात्री घायल हो गये. घायलों में अतिरिक्ति जिलाशासक(जिला परिषद) नव कुमार वर्मन भी शामिल हैं. श्री वर्मन को बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भरती किया गया है. बाकी घायलों को तालडांगरा ग्रामीण अस्पताल में भरती किया गया.इनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया.
एसपी सुखेंदू हीरा ने बताया कि तालडांगरा थाना अंतर्गत पांचमुड़ा में वन विभाग ने वन महोत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया था. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद एडीएम(जेडपी) तालडांगरा होते हुए बांकुड़ा की ओर आ रहे थे तभी शिवडांगा मोड़ के निकट सामने से आ रही बस के साथ उनकी स्कार्पियो टकरा गयी. घटनास्थल पर ही स्कार्पियो चालक उत्तम लोहार(30) की मौत हो गयी. एडीएम(जिप) नवकुमार वर्मन तथा उनका अंगरक्षक कार्तिक गांगुली बुरी तरह घायल हो गये.स्थानीय निवासियों की मदद से घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भरती कराया.
कार्तिक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इधर, दुर्घटना में बस में सवार सुमोनी हांसदा(28) तथा एक अन्य महिला की भी मौत हुई है लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है. दुर्घटना में घायल 29 बस यात्रियों का तालडांगरा ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. एसपी ने बताया कि वो खुद ही वहां से गुजर रहे थे. दुर्घटना के बाद तीव्र गति से बचाव कार्य किया गया. उन्होंने बताया कि कार्तिक बांकुड़ा के पालित बागान इलाके का बाशिंदा था. वह पुरुलिया जिले के पुंचा थाना अंर्तगत कलमी ग्राम का निवासी था. ड्यूटी के तहत बांकुड़ा में अपने परिवार के साथ रहता था. उसके दो बच्चे हैं.
इधर, जिप अधिकारी की दुर्घटना की खबर मिलते ही सभाधिपति अरुप चक्रवर्ती, जिलाशासक मौमिता गोदारा, विधायक अरूप खां एवं विभिन्न विभागों के समस्त अधिकारी एडीएम(जिप) की स्थिति से वाकिफ होने बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे. एडीएम को सीसीयू में रखा गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिये बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola