चंपाहाटी : पटाखा कारखाने में आग, एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2017 9:21 AM
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के चंपाहाटी में एक पटाखा कारखाने में आग लग गयी. शुक्रवार की दोपहर यह घटना चंपाहाटी के कांचनमाठ इलाके में हुई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम अशोक मंडल बताया गया है. आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग के इंजन घटनास्थल […]
यहां बने हुए पटाखों की पूरे राज्य में भारी मांग है. यहां घर-घर में पटाखा निर्माण का काम होता है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह कारखाना अवैध रूप से बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था. इस कारखाने के मालिक का नाम प्रदीप मंडल बताया गया है. मृतक अशोक मंडल प्रदीप का भाई था. कारखानेे का मालिक प्रदीप मंडल भी इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे बारुइपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










