अंग एक्सप्रेस से 160 किलो भांग बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2017 10:07 AM
कोलकाता. हावड़ा स्टेशन पहुंची अंग एक्सप्रेस (12254)की जनरल बोगी से आरपीएफ ने आठ बोरी भांग बरामद की है. बरामद भांग का वजन 160 किलो है. भांग की कीमत 50 हजार रुपये है. आरपीएफ ने भांग को बरामद कर ड्रग कंट्रोल विभाग को सौंप दिया है. हालांकि भांग छुपाकर रखनेवाला व्यक्ति भागने में सफल हो गया. […]
कोलकाता. हावड़ा स्टेशन पहुंची अंग एक्सप्रेस (12254)की जनरल बोगी से आरपीएफ ने आठ बोरी भांग बरामद की है. बरामद भांग का वजन 160 किलो है. भांग की कीमत 50 हजार रुपये है.
आरपीएफ ने भांग को बरामद कर ड्रग कंट्रोल विभाग को सौंप दिया है. हालांकि भांग छुपाकर रखनेवाला व्यक्ति भागने में सफल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जब तलाशी ली तो जनरल बोगी में आठ बोरे पड़े हुए थे जिसका कोई दावेदार नहीं था.
ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ अधिकारियों ने जब बोरों की तालाशी ली तो उसमें भांग मिला. आरपीएफ ने तुरंत बोरों को अपने कब्जे में ले लिया. ड्यूटी पर तैनात एसआई राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 1.35 बजे अंग एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर पहुंची थी. रोज की तरह ड्यूटी स्टॉफ पूरी ट्रेन की तलाशी ले रहे थे. इसी दौरान जनरल बोगी में बर्थ के नीचे से कई बोरे रखे मिले. आरपीएफ कर्मी कौशिक चक्रवर्ती और चंदन कुमार ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी. राकेश कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में एएसआइ एके रावत शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










