महिला कांस्टेबल की गोली से महिला सहकर्मी जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2017 8:32 AM

विज्ञापन

मालदा. इंग्लिशबाजार थाना की एक महिला पुलिस कांस्टेबल की सर्विस राइफल का ट्रिगर अचानक दब जाने से थाने की महिला सिविक वॉलेंटियर के पैर पर गोली लग गयी. घटना सोमवार रात करीब 10 बजे इंग्लिशबाजार महिला थाना में घटी. महिला सिविक वॉलेंटियर के बायें पैर में गोली लगी है. उसे घायल हालत में मालदा मेडिकल […]

विज्ञापन
मालदा. इंग्लिशबाजार थाना की एक महिला पुलिस कांस्टेबल की सर्विस राइफल का ट्रिगर अचानक दब जाने से थाने की महिला सिविक वॉलेंटियर के पैर पर गोली लग गयी. घटना सोमवार रात करीब 10 बजे इंग्लिशबाजार महिला थाना में घटी. महिला सिविक वॉलेंटियर के बायें पैर में गोली लगी है. उसे घायल हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है.

रात को गोली चलने की आवाज से महिला थाना की सभी पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गयीं. आइसी शर्बरी भट्टाचार्य भी घटनास्थल पर पहुंचीं. आइसी ने बताया कि पूरे विषय की जानकारी उच्च अधकारियों को दी गयी है. इस बारे में घायल सिविक वॉलेंटियर ने कुछ भी टिप्पणी नहीं की. सिविक वॉलेंटियर के पैर पर गोली लगने की घटना को लेकर जिला पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भी मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल सिविक वॉलेंटियर का नाम वनश्री मंडल (29) है. वह अमृती ग्राम पंचायत के मोहनपाड़ा गांव की रहनेवाली है. वह पिछले तीन सालों से सिविक वॉलेंटियर पद पर कार्यरत है. वह थाना के क्वार्टर में ही रहती है.

सोमवार रात को महिला कांस्टेबल श्यामली कर्मकार संतरी ड्यूटी पर तैनात थी. वनश्री मंडल भी पास में खड़ी थी. श्यामली कर्मकार के राइफल का मुंह नीचे की तरफ था. बातों-बातों में अचानक श्यामली कर्मकार की अंगुली ट्रिगर पर पड़ गयी और वनश्री मंडल के बायें पैर में गोली लग गयी. वनश्री मंडल लहुलूहान होकर गिर पड़ी. दूसरे पुलिस कर्मचारी गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचे. श्यामली कर्मकार इस मामले में चुप्पी साधी हुई है. थाना में गोली चलने से आसपास के लोग भी डर गये .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola