महिला का मोबाइल नंबर बांटने पर ड्राइवर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2017 9:41 AM

विज्ञापन

कोलकाता : महिला का मोबाइल नंबर बांटने के आरोप में ओला ड्राइवर समीरन चंद्र देव (27) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. समीरन उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज के बाघम का निवासी है. फिलहाल बेलियाघाटा मेन रोड में रह रहा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार की शाम को उसे गिरफ्तार किया. पीड़ित महिला […]

विज्ञापन
कोलकाता : महिला का मोबाइल नंबर बांटने के आरोप में ओला ड्राइवर समीरन चंद्र देव (27) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. समीरन उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज के बाघम का निवासी है. फिलहाल बेलियाघाटा मेन रोड में रह रहा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार की शाम को उसे गिरफ्तार किया. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि ओला कैब ड्राइवर ने उसके व्यक्तिगत नंबर लोगों को बांटें. नंबर को वाट्सअप ग्रुप के साथ जोड़ा गया और फेसबुक से भी लिंक किया गया.
पीड़ित महिला अपनी बेटी को स्कूल से लेकर ओला कैब से लौटी थी. उसी दौरान उक्त टैक्सी ड्राइवर के पास उनका नंबर गया. पीड़िता का आरोप है कि उनके नंबर बांटने के बाद से उन्हें तरह-तरह के फोन कॉल, एमएमएस व वाट्सअप मैसेज मिलने लगे. गंदे-गंदे प्रस्ताव दिये गये. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है तथा जिस मोबाइल से नंबर बांटे गये थे, उसे भी जब्त कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola