सिविक वोलेंटियर हत्या मामले में आठ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2017 9:41 AM
विज्ञापन
खड़गपुर : ग्वालतोड़ थाना अंतर्गत कादागोल गांव में दो सिविल वोलेंटियर की हत्या की जांच में उतरी पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर हत्या से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पश्चिम मेदिनीपुर की पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम सनातन मुर्मू, […]
विज्ञापन
खड़गपुर : ग्वालतोड़ थाना अंतर्गत कादागोल गांव में दो सिविल वोलेंटियर की हत्या की जांच में उतरी पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर हत्या से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पश्चिम मेदिनीपुर की पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम सनातन मुर्मू, मिलन हेम्ब्रम, विलास टुडु, कार्तिक हांसदा, कुशल हांसदा, वापन किस्कू, नवीन मुर्मू और विश्वनाथ कालंदी है. पिंगबनी बैंक में ड्यूटी में तैनात दो सिविक वोलेंटियर अमित महतो व सौरभ महतो रहस्यमय ढंग से लापता हो गये थे और उनका शव कादागोल ब्रिज के नीचे से पुलिस ने बरामद किया था. मालूम हो कि अमित महतो ने सनातम मुर्मू को सिविक वोलेंटियर में नौकरी का प्रलोभन देकर मोटी रकम ली थी और उसके बाद उसे डराता-धमकाता भी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










