नारकेलडांगा में आग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2017 9:40 AM

विज्ञापन

दमकल के सात इंजनों की मदद से दो घंटे में बुझायी गयी आग कोलकाता : नारकेलडांगा इलाके की कसाई बस्ती स्थित एक चार मंजिली इमारत के ऊपरी तल्ले पर आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गयी. यह घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है. खबर पाकर नारकेलडांगा थाना की पुलिस वहां पहुंची और लोगों […]

विज्ञापन
दमकल के सात इंजनों की मदद से दो घंटे में बुझायी गयी आग
कोलकाता : नारकेलडांगा इलाके की कसाई बस्ती स्थित एक चार मंजिली इमारत के ऊपरी तल्ले पर आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गयी. यह घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है.
खबर पाकर नारकेलडांगा थाना की पुलिस वहां पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत के ऊपरी तल्ले पर स्थित एक घर में सबसे पहले आग लगी. कुछ देर में अन्य चार घर भी आग की चपेट में आ गये. दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गयी. लेकिन दमकलकर्मी समय पर नहीं आये. स्थानीय लोग अपने घरों से पानी फेंककर आग बुझाने में लग गये. आधे घंटे बाद सात इंजन लेकर दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे.
दमकलकर्मियों के मुताबिक चौथी मंजिल पर लगी आग बुझाने में शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हुई. किसी तरह दो घंटे में आग बुझाई गयी. अगर वह समय पर नहीं पहुंचते तो आग आसपास की अन्य इमारतों को भी चपेट में ले सकती थी. अगलगी में पांच घरों को नुकसान पहुंचा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola