एनसीपी ने की सोनादा गोलीकांड की सीबीआइ जांच की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2017 9:33 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. दार्जीलिंग जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष फैसल अहमद ने कहा कि गोरखालैंड आंदोलन में पार्टी हर तरह से गोजमुमो के साथ है. राज्य सरकार द्वारा गोरखा पहचान और आंदोलन को दबाने की साजिश को लेकर एनसीपी और गोजमुमो दोनों मिलकर अब नयी दिल्ली में आंदोलन करेगी. श्री अहमद ने कहा कि सोनादा […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. दार्जीलिंग जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष फैसल अहमद ने कहा कि गोरखालैंड आंदोलन में पार्टी हर तरह से गोजमुमो के साथ है. राज्य सरकार द्वारा गोरखा पहचान और आंदोलन को दबाने की साजिश को लेकर एनसीपी और गोजमुमो दोनों मिलकर अब नयी दिल्ली में आंदोलन करेगी.
श्री अहमद ने कहा कि सोनादा में पुलिस द्वारा टासी निमा भुटिया को बर्बरता से गोली मारना राज्य सरकार की मानसिकता को दर्शाता है. गोली का शिकार युवक दवाई लेने जा रहा था और उस समय न तो आंदोलन था और न बैठक. तो किस आधार पर पुलिस ने युवक को गोली मार दी. इस हत्याकांड की जांच सीबीआइ से होनी चाहिए. पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी तथा मुआवजा राज्य सरकार अविलंब दे और दोषी पुलिस कर्मी को सेवा से बरखास्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजे.
राष्ट्रवादी कांग्रेस हिल्स युवा के अध्यक्ष मारसल बराइली ने कहा है कि पुलिस द्वारा युवाओं को उकसाया जा रहा है. हम गोरखा हैं, हमें अपनी पहचान चाहिए. एनसीपी अंतिम क्षण तक गोरखालैंड अलग राज्य की लड़ाई पहाड़ से लोकसभा तक लड़ेगी. पहाड़ पर आंदोलनकारियों को गोली मारना ठीक नहीं है. लोकतांत्रिक ढंग से मांग करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है. राज्य सरकार हिटलरशाही नीति से युवा आंदोलनकारियों को गोली और बंदूक से डरा रही है.
इधर, दार्जिलिंग राष्ट्रवादी कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष रेणुका राई ने कहा है कि गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरूंग व महासचिव रोशन गिरी अब पहाड़ की लड़ाई नयी दिल्ली में लड़ें. पार्टी के सांसद पहाड़ के मुद्दे पर गोजमुमो के आंदोलन के साथ हैं. उन्होंने कहा कि गोरखालैंड अलग राज्य के मुद्दे पर भाजपा चुप क्यों है. लोकसभा चुनाव में अपने किये गये वायदे पर उसे आगे आना चाहिए. इधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अजीत गुरूंग ने कहा है कि गोरखालैंड के मुद्दे व आंदोलन की रिपोर्ट रोजाना प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा रही है. सोनादा गोलीकांड पर पार्टी गंभीर है. 17 जुलाई को दार्जीलिंग हिल्स व 16 जुलाई को कालिम्पोंग में राष्ट्रवादी कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक होगी. पार्टी 18 जुलाई को सर्वदलीय बैठक में भाग लेगी. इसकी सूचना गोजमुमो महासचिव रोशन गिरी को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










