अपोलो अस्पताल में लापरवाही के दो नये मामले सामने आये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2017 10:46 AM
कोलकाता. सॉल्टलेक स्थित अपोलो ग्लेनिग्लस हॉस्पिटल में गलत चिकित्सा से एक महिला मरीज की मौत का आरोप है. आसनसोल के कुलदीप अग्रवाल ने अपनी पत्नी को इलाज के लिए यहां भरती कराया था. आसनोल के बीबी रोड की रहनेवाली कैंसर पीड़ित कंचन अग्रवाल को गत वर्ष 9 नवंबर को अस्पताल में भरती किया गया था. […]
परिजनों का आरोप है कि दूसरी बार केमो थेरेपी के बाद मरीज को सर्जरी के लिए रेफर किया गया. कंचन की केमो थेरेपी डॉ पीएन महापात्र की देखरेख में चल रही थी. इसके बाद सर्जरी के लिए अंको सर्जन डॉ शैकत गुप्ता की देररेख में भरती किया गया. कंचन के पति का आरोप है कि रेफर किये जाने के बाद उसे अंको सर्जरी विभाग में दाखिल कर लिया गया. छह दिन बाद उसकी सर्जरी की गयी. ऑपरेशन के बाद डॉ गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन ठीक तरह से कर दिया गया.
परिजनों का सवाल है कि जब ऑपरेशन सफल था, तो ओटी के बाद उसे ऑपरेशन वेंटिलेशन पर क्यों रखा गया? अस्पताल में दाखिल कराने के छह दिन बाद सर्जरी क्यों की गयी थी. आरोप है कि मरीज को बीमार हालत में ही छह दिसंबर को अस्पताल से छूट्टी दे दी गयी. इसके बाद 2 जनवरी को घर में कंचन की मौत हो गयी. कंचन के पति का आरोप है कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई है. उन्होंने इस मामले में डॉ गुप्ता के खिलाफ 26 अप्रैल को वेस्ट बंगाल हेल्थ रेगुलेटरी कमिशन से शिकायत की है. मामले की सुनावायी के लिए शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन व मृतका के परिजनों को कमिशन में बुलाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










