ईडी के समन पर मेयर ने तोड़ी चुप्पी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2017 8:32 AM
विज्ञापन
कोलकाता : नारद स्टिंग मामले में ईडी ने कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी को समन भेजा है. इस पर गुरुवार को मेयर शोभन चटर्जी ने चुप्पी तोड़ी. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह ईडी से कब मिलेंगे. मेयर ने कहा कि गुरुवार सुबह उन्हें ईडी का नोटिस मिला है. लेकिन यह स्पष्ट […]
विज्ञापन
कोलकाता : नारद स्टिंग मामले में ईडी ने कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी को समन भेजा है. इस पर गुरुवार को मेयर शोभन चटर्जी ने चुप्पी तोड़ी. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह ईडी से कब मिलेंगे. मेयर ने कहा कि गुरुवार सुबह उन्हें ईडी का नोटिस मिला है.
लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि नोटिस किस लिये दिया गया है. वह गुरुवार को निगम में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे. मेयर ने सीधे तौर पर नारद स्टिंग कांड का नाम न लेते हुए कहा कि जब जांच चल रही है, तो आज, कल या छह महीने बाद पूछताछ तो होनी ही है. जरूरत पड़ने पर वह अपनी तरफ से इस मामले में कार्रवाई भी कर सकते है. सूत्रों के अनुसार स्टिंग कांड में मेयर को ईडी ने बुधवार को समन भेजा था. इसके बाद मेयर ने मीडिया को गुरुवार को पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार को वह मेयर परिषद की बैठक में भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










