तृणमूल कार्यकर्ता के घर से जिंदा बम बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2017 9:43 AM
विज्ञापन
घटना कालीनगर के मोल्लापाड़ा इलाके की आरोपी ने कहा : फंसाने की है यह साजिश हावड़ा. तृणमूल कार्यकर्ता के घर से जिंदा बम मिलने की खबर है. इससे इलाके में तनाव का माहौल है. घटना कालीनगर के मोल्लापाड़ा इलाके की है. जानकारी के अनुसार बुधवार को स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता शेख अजीजुल के घर के पीछे […]
विज्ञापन
घटना कालीनगर के मोल्लापाड़ा इलाके की
आरोपी ने कहा : फंसाने की है यह साजिश
हावड़ा. तृणमूल कार्यकर्ता के घर से जिंदा बम मिलने की खबर है. इससे इलाके में तनाव का माहौल है. घटना कालीनगर के मोल्लापाड़ा इलाके की है. जानकारी के अनुसार बुधवार को स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता शेख अजीजुल के घर के पीछे एक बैग में बम रखा पाया गया. इसके बाद उलबेड़िया थाना की पुलिस के खबर दी गयी.
घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर बम को निष्क्रिय किया.पुलिस सूत्रों के अनुसार बैग से चार बमों के अलावा बम तैयार करने का सामान भी मिला है. तृणमूल कार्यकर्ता शेख अजीजुल रहमान का आरोप है कि किसी ने उसे फंसाने के लिए बम को रखा था. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










