रोड शो के बाद मोदी का हमला, बोले, भविष्य में पुरातत्व विभाग खोलना पड़ेगा की कोई कांग्रेस पार्टी थी या नहीं

Updated at : 05 Mar 2017 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
रोड शो के बाद मोदी का हमला, बोले, भविष्य में पुरातत्व विभाग खोलना पड़ेगा की कोई कांग्रेस पार्टी थी या नहीं

नयी दिल्ली: लगभग पांच किलोमीटर का रोड शो खत्म करने के बाद पीएम काशी विद्यापीठ पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने हर हर महादेव के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की. उन्होंने कहा, मैं बनारस के लोगों का जितना शुक्रिया अदा करूं कम पड़ जायेगा. काशी के लोगों ने अपना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: लगभग पांच किलोमीटर का रोड शो खत्म करने के बाद पीएम काशी विद्यापीठ पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने हर हर महादेव के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की. उन्होंने कहा, मैं बनारस के लोगों का जितना शुक्रिया अदा करूं कम पड़ जायेगा. काशी के लोगों ने अपना कल का रिकार्ड भी तोड़ दिया. यह आपका प्यार और आशीर्वाद मुझे ताकत देता है. मैंने कई यात्राएं की है. कई यात्राओं में नेतृत्व का भी अवसर मिला है लेकिन जैसा दृश्य मैंने आज देखा वैसा अनुभव पहले कभी नहीं हुआ.

वाराणसी में लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने एक साथ कांग्रेस,सपा और बीएसपी पर जमकर हमला बोला. मोदी ने कहा, अखिलेश का सपा और मायावती का बीएसपी एक थाली के चट्टे-पट्टे हैं. कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, कांग्रेस तो…..भविष्‍य में शायद पुरातात्‍विक विभाग खोलना पड़ेगा कि कोई कांग्रेस पार्टी थी या नहीं. मोदी ने कहा, जहां भी कांग्रेस चुनाव लड़ी है गायब हो गयी है.

हमारा बनारस विश्व का सांस्कृतिक केंद्र बन सकता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस की संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा, हमारा बनारस इतिहास से भी पुराना है, परंपराओं से भी पुराना है, कहावतों से भी पुराना है. यह एक जिवंत शहर इतनी सदियों को संजोये हुए है. यह दुनिया का बेजोड़ नगर है. यह सिर्फ शहर नहीं है. यह संस्कृति की विरासत है. यह सिर्फ बनारस वासियों का नहीं है, हर हिंदुस्तानी का है. हर दिल में इसने जगह बना ली है. बनारस का विकास कैसा होना चाहिए. इतनी सरकार आयी और गयीं और चुनाव को ध्यान में रखते हुए छोटे मोटे कामों पर ध्यान दिया. बनारस को छिटपुट काम से नहीं चलेगा. इसका पूरा कायाकल्प करने की जरूरत है. बनारस की आत्मा बनी रहे ऐसा बनारस बनाने का मेरा सपना है.

यहां भी खुदा वहां भी खुदा जहां नहीं खुदा वहां कल खुदेगा

प्रधानमंत्री ने बनारस की व्यवस्था पर चुटकी लेते हुए कहा, यहां बिजली की तारें इतनी झुलती हैं, बिजली कई बार इसके कारण दिक्कत नहीं होती. मैंने केबल के लिए काम किया. कई जगहों पर इसे सुधार दिया लेकिन केबल डालने के बाद उन्होंने रोड के गड्ढे ठीक नहीं किये. उन्हें लगता था इसका श्रेय उन्हें ना मिल जाए. इसलिए नहीं किया. यूपी के कई लोग आते हैं कहते हैं आपको यूपी का हाल पता नहीं है .. यूपी में यहां खुदा है वहां खुदा है जहां खुदा नहीं है कल खुद जायेगा.

हमारा नारा सबका साथ सबका विकास

प्रधानमंत्री ने इस मंच से विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा, हमारा नारा सबका साथ, सबका विकास है लेकिन कुछ लोग चुनावी फायदे को देखकर काम करते हैं. इनका नारा कुछ का साथ कुछ का विकास है. ऐसा नहीं चलेगा. आप देख लीजिए. पश्चिम और पूर्वी राज्यों की हालत अलग – अलग है. ऐसा क्यों है. पश्चिम में देखिये वहां विकास दिखता है कुछ काम दिखता है लेकिन पूर्व में देखिये वहां विकास नहीं हुआ. ऐसा क्योंहै. अगर यह असंतुलन रहेगा तो देश का विकास होगा क्या ?. अगर भारत का विकास करना है तो इस पर पूरा ध्यान देना होगा. सभी राज्यों को विकास की पटरी पर लाना होगा. इससे पूरा देश आगे बढ़ेगा. यही मेरा सपना है. यूपी में भी यही करना है.

यूपी में सबकुछ है सही सरकार नहीं

पीएम मोदी ने जनसभा में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा उन्होने कहा, यूपी में सबकुछ है युवाओं में क्षमता है, खनिज संपदा है. सबकुछ है बस सरकार नहीं है. केंद्र का पैसा आता है तो ठीक से खर्च नहीं करते. मेरे पास जब पैसे लेने आते हैं तो मैं हिसाब लेता हूं. ये लोग न हिसाब रखते हैं ना हिसाब देते हैं. 70 साल हो गये देश की आजादी को मुट्ठी भर लोग देश के गरीब लोगों को लूटते चले गये. छोटे से छोटा हवलदार भी पैसा लेता है तो कहता है ऊपर देना है. अब ऊपर वाले ने हिसाब मांगना शूरू किया है.

नोटबंदी का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा, सपा- बसपा और कांग्रेस एकदूसरे पर कटाक्ष करते हैं. यहां रोज तू तू मे मे चल रही है. एक बात पर तीनों इकट्टे हो गये. नोटबंदी पर इनका एक रुख था. 70 सालों तक जिन्होंने देश को लूटा है उसे लौटाना होगा. नोटबंदी पर इन लोेगों ने कहा,मोदी जी सात आठ दिन दे देते . क्यों जरूरत क्या है. कुछ लोग भ्रम फैलाते हैं. मैं सबको कहना चाहता हूं कि ईमानदार को परेशान करने की हिम्मत नहीं करेगा. अगर सरकार ईमानदार है, अधिकारी ईमानदार है तो व्यापारी भी ईमानदार हो जायेगा. देश को बाबुओं और नेताओं ने लुटा है.

आपने मुझे हालात बदलने भेजा है

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं देश को लुटने वालों को नहींं छोड़ूंगा यह पक्का है. आपने मुझे जैसा था वैसा चलाने तो नहीं भेजा. आपने मुझे हालात बदलने भेजा है. मैं लगा हूं. आप पुराने अखबार उठाकर देख लें. घोटाले की खबर से अखबार पटा रहता था. आज लोग मुझसे पूछते हैं कि कितना आया है. देश में पहली सरकार आयी है जिस पर लोग भरोसा करते हैं.

कुछ नेताओं को मतबिंद हो जाता है- सर्जिकल स्ट्राइक की भी चर्चा

कुछ लोग विकास देख नहीं पा रहे. केंद्र सरकार का काम नहीं देख पा रहे. कुछ नेताओं को मत बिंद हो गया है. उन्हें काम नहीं दिख रहा है. हमारे जवानों ने सर्जिक्रल स्ट्राइक की. सूर्यउदय से पहले खबर दी ऑपरेशन सफल रहा. देश का दुर्भाग्य देखिये हमारे यहां ऐसी राजनीतिक पार्टियां और दल है जो सबूत मांग रहे थे. फौज की सर्जिकल स्ट्राइक पर देश में सत्ता गंवा चुके लोग सबूत मांगते हैं. उनको परेशानी थी . उनके सवाल थे इतने बड़े ऑपरेशन में हमारा एक भी जवान नहीं मरा. देश की सेना के जवानों के लिए जो भाव होना चाहिए उसका अभाव है. मैंने वन रैंक वन पेंशन पर भी पीएम ने कहा, हमने इस पर जल्द फैसला लिया. छह हजार करोड़ हमने पास किया बाकि इस बजट में मिल जायेंगे. कांग्रेस ने इस पर कोई काम नहीं किया. हम जब हिसाब लगाने बैठे तो 12 हजार करोड़ का खर्च निकला.

खिलेश और राहुल को विरासत में सबकुछ मिला है

पीएम ने अखिलेश और राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, इन दोनों को सारी चीजें विरासत में मिली है. हमें कुछ विरासत में नहीं मिला. हमें काशी वासियों के प्यार से सबकुछ मिला है. हममें निर्णय लेने की क्षमता है.

रोड शो में क्या- क्या हुआ

खुली गाड़ी में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए पीएम काशी विद्यापीठ पहुंचे .प्रधानमंत्री का रोड शो पुलिस लाइन से शुरू हुआ था. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से पीएम पुलिस लाइन पहुंचे थे. कई जगहों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ है. मोदी- मोदी के नारे लग रहे हैं हालांकि पीएम व्यवस्तता के कारण थोड़ी देर से पहुंचे लेकिन कार्यर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी है.काशी विद्यापीठ में यह रोड शो खत्म होगा जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे. आज भी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी.

आखिरी चरण के मतदान से पहले तीन दिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रचार करके 40 सीटों का चक्रव्यूह रचने में लगे हुए हैं इसी क्रम में आज वे यहां दूसरे दिन रोड शो करेंगे. प्रदेश में चुनाव प्रचार खत्म होने में सिर्फ एक दिन बचे हैं और पीएम मोदी आज फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जरिए सारे पूर्वांचल का दिल जीतने निकले.

भाजपा नेताओं का कहना है कि मोदी रविवार को रोड शो में ज्यादा क्षेत्र में घूमेंगे तथा स्थानीय प्रत्याशी उनके साथ मौजूद होंगे. इससे पहले शनिवार को दिन में पीएम मोदी ने अपने मेगा रोडशो के दौरान काशी विश्वनाथ और काल भैरव के मंदिरों में पूजा की.
रोड शो का पहला चरण
रोड शो के पहले चरण की बात करें तो वे 5 किलोमीटर के पहले चरण की शुरुआत दोपहर 3पुलिस लाइन से करेंगे. यह रोड शो पांडेय पुर चौराहा, हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, पटेल धर्मशाला, सिंह मेडिकल चौराहा और सरदार पटेल चौराहा होते हुए शाम सात बेज काशी विद्यापीठ के खेल मैदान पहुंचा.
रोड शो का दूसरा चरण
रोड शो के दूसरे चरण की बात करें तो पीएम मोदी के रोड शो का दूसरा चरण देर शाम साढ़े सात बजे काशी विद्यापीठ से ही शुरू हुआ. मलदहिया में पटेल मूर्ति, सिगरा रथयात्रा और महमूरगंज होते हुए डीएलडब्ल्यू पहुंचा. यहां वे मोदी शहर के कुछ नामचीन लोगों से मुकलाकात की रात्रि विश्राम भी यही करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola