गृहमंत्री राजनाथ सिंह के रिश्‍तेदार की वाराणसी में गोली मारकर हत्या

Updated at : 08 Apr 2015 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के रिश्‍तेदार की वाराणसी में गोली मारकर हत्या

वाराणसी: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के एक रिश्‍तेदार की वाराणसी में मंगलवार रात गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप का मालिक अरविंद सिंह मंगवार देर रात को अपनी पत्‍नी को एयरपोर्ट छोड़कर वापस घर लौट रहा था तभी रास्‍ते में तीन बाइक सवार ने फूलपुर मखसुदन पट्टी के पास […]

विज्ञापन

वाराणसी: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के एक रिश्‍तेदार की वाराणसी में मंगलवार रात गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी.

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप का मालिक अरविंद सिंह मंगवार देर रात को अपनी पत्‍नी को एयरपोर्ट छोड़कर वापस घर लौट रहा था तभी रास्‍ते में तीन बाइक सवार ने फूलपुर मखसुदन पट्टी के पास उनका रास्‍ता रोक लिया.

लंबे समय तक दोनों के बीच हुई बहस के बाद बाइक सवार एक व्‍यक्ति ने अरविंद सिंह पर गोली चला दी. गोली अरविंद के गले से आरपार हो गयी और वह वहीं जमीन पर गिर पड़े. इतने में तीनोंबाइक सवार घटनास्थल से भाग निकले.
पसा में ही फसलों की कटाई कर रही एक महिला को जब गोली की आवाज सुनायी दी तो उसने तुरंत आवाज लगाकार आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ने एक व्यक्ति अरविंद के साथ कार में बैठा और कुछ ही समय में उसने बेहद करीब से अरविंद पर गोली चला दी.
जिले के एसपी (ग्रामीण) एके सिंह ने बताया कि घटनास्‍थल से गोलियों का सुराग मिला है.लेकिन इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. उत्‍तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्‍ता विजय बहादुर ने प्रदेश सरकार को निशाना लगाते हुए इसे राज्‍य में फैली अराजक्‍ता का उदाहरण बताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola