भाजपा नेता ने रवि किशन को बताया ''थर्ड जेंडर'' , सिद्धू और अखिलेश पर दिया विवादित बयान

वाराणसी: समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल अक्सर अपने बयानो को लेकर चर्चा में रहते हैं. रविवार को भी उन्होंने कुछ बोल दिया जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे नरेश अग्रवाल की गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन को लेकर […]
वाराणसी: समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल अक्सर अपने बयानो को लेकर चर्चा में रहते हैं. रविवार को भी उन्होंने कुछ बोल दिया जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे नरेश अग्रवाल की गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन को लेकर जुबान फिसल गई. अग्रवाल ने रवि किशन को ‘थर्ड जेंडर’ वाला कह डाला. हालांकि रवि किशन के महिलाओं के साथ नाचने-गाने, ठुमके लगाने के सवाल पर नरेश अग्रवाल की जुबान फिसली. उन्होंने कहा, ‘अब तो थर्ड जेंडर वाले भी चुनाव लड़ने लगे हैं. बता दें की हाल ही में रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोद लिए गांव वनटांगिया पहुंचकर वहां की महिलाओं के साथ ठुमके लगाये थे.
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तुलना औरंगजेब से भी कर डाली. उन्होंने कहा कि अखिलेश ने पार्टी पर औरंगजेब की तरह कब्जा किया है. उन्होंने दावा किया कि आजमगढ़ में इस बार इतिहास बनेगा और अखिलेश बुरी तरह चुनाव हारेंगे. अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश को जमीनी राजनीति का पता नहीं है. कहा कि अगर अखिलेश मजबूत होते तो उन्हें अपने पिता, पत्नी और भाई को जिताने के लिए बहनजी की मदद की जरूरत नहीं होती. अखिलेश को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. उन्होंने तंज कसा कि 38-38 सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं.
नरेश अग्रवाल यहीं नहीं रुके. नवजोत सिंह सिद्धू के ‘काले अंग्रेज’ वाले बयान पर उन्होंने पूछा कि क्या वह भी अंग्रेज की औलाद हैं. अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल में जम्मू-कश्मीर की तरह चुनाव कराने की वकालत भी की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज नहीं है और निर्वाचन आयोग लाचार है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




